
Motorola Signature 7 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा। यह कंपनी का प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जिसे ब्रांड द्वारा काफी ज़ोरो शोरों से टीज़ किया जा सकता है। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक इस फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में ही रखा है लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स और लीक्स में इसकी डिटेल्स सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक फेमस टिपस्टर इवान ब्लास ने मोटोरोलो सिग्नेचर की फुल स्पेक्स सहित इसका डिजाइन भी रिवील कर दिया है जिसे आप आगे देख सकते हैं।
सबसे पहले प्रोसेसिंग पावर की ही बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। इंडिया में अभी तक सिर्फ OnePlus 15R ही इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ है। यानी मोटोरोला सिग्नेचर स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 पर काम करने वाला देश का दूसरा स्मार्टफोन बनेगा। गौरतलब है कि यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना 8-कोर मोबाइल सीपीयू है जो 3.32GHz से लेकर 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
A life curated around your taste.
What does luxury mean to you? Comment below👇#Motorola #SignatureClassComingSoon pic.twitter.com/4sWATlun0I— Motorola India (@motorolaindia) January 4, 2026
लीक के मुताबिक मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यून वाली 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। लीक में इसे Extreme AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताया गया है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट मिल सकता है। वहीं मोबाइल में 446ppi, HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार यह मोेबाइल इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की लेयर चढ़ाई जाएगी।
फोटोग्राफी के लिए Motorola Signature ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल Sony LYT828 मेन सेंसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है जिसके साथ 50-मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50-मेगापिक्सल Sony LYT600 periscope telephoto सेंसर मिल सकता है। लीक के मुताबिक यह मोबाइल 3x optical और 100x digital zoom सपोर्ट करेगा।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला सिग्नेचर को 50-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक कंपनी इसके लिए Sony LYT500 सेंसर का इस्तेमाल करेगी। लीक के अनुसार इस अपकमिंग मोटोरोला फोन का कैमरा 8K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा और साथ ही 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी।
बैटरी की बात करें तो मोटोरोला सिग्नेचर को पावर बैकअप के लिए 5,200mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग क्षमता को देखते हुए उम्मीद कर सकते हैं कि यह सिर्फ 30-40 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएगा। वहीं साथ ही इस मोबाइल में 50W TurboPower wireless चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
लीक में सामने आया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 7 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश करेगी। यह पहली बार होगा जब किसी Motorola phone में इतनी लंबी अपडेट मिलेगी। अभी तक सिर्फ Samsung ही है जो अपने फोन में इतनी लंबी अपडेट पॉलिसी देता है। Motorola Signature एंड्रॉयड 16 पर आ सकता है जिसके साथ Hello UX भी मिलेगा।
मोटोरोला सिग्नेचर 5जी फोन को MIL-STD-810 मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर पेश किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को पानी व धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 + IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है। लीक के अनुसार इस फोन में Bluetooth 6.0 भी मिलेगी। बताया गया है कि यह मोटोरोला का फोन LPDDR5x RAM और UFS 4.1 storage तकनीक के साथ आएगा।
बताते चलें कि Motorola Signature को चाइना और ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन 6 जनवरी को चीन में Motorola X70 Air Pro नाम के साथ पेश होगा। वहीं इसी दिन ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 Ultra नाम के साथ लाया जा सकता है। अगर यह बात सही साबित होती है कि 7 जनवरी को इंडिया में Motorola Signature लॉन्च होने से ठीक एक दिन पहले हमें इसकी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन्स पता चल जाएगी।















