
Motorola Signature इंडिया में 23 जनवरी को लॉन्च होगा। यह Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करने वाला इंडिया का दूसरा स्मार्टफोन बनेगा। इससे पहले सिर्फ OnePlus 15R ही इस चिपसेट लाया गया है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले ही ऑफिशियल की जा चुकी है और अब भारत में लॉन्च होने से पहले ही मोटोरोला सिग्नेचर इंडिया प्राइस भी लीक हो गया है।
Motorola Signature प्राइस (लीक)
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹59,999
- 16GB RAM + 512GB Storage – ₹64,999
- 16GB RAM + 1TB Storage – ₹69,999
मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च होगा। यह फोन के 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस होगा। लीक के मुताबिक यह मोटोरोला का 16जीबी रैम वाला फोन 512जीबी और 1टीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा जिनकी कीमत क्रमश: 64,999 रुपये और 69,999 रुपये होगी। लीक में बताया गया है कि Motorola Signature पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट बैंक ऑफर और 7,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त होगा।
मोटोरोला सिग्नेचर MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड फोन है जिसे IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। इस फोन को aircraft-grade aluminum फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। बताते चलें कि मोटोरोला सिग्नेचर 5जी फोन की थिकनेस केवल 6.99mm है। यह स्मार्टफोन Green और Greay कलर शेड्स में परचेज के लिए उपलब्ध होगा।
Motorola Signature 5G को कंपनी 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर लॉन्च करेगी। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। मोबाइल में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की प्रोटेक्शन मिलेगी।
ग्लोबल मार्केट में नए मोटोरोला स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल 7 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया जाएगा जो इसे अभी से Android 23 OS के लिए तैयार करता है।
फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony LYT828 OIS सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम व 100x सुपर ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 122° एफओवी वाला 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस लगाया गया है। Motorola Signature 50MP सेल्फी कैमरा वाला फोन है जिसमें Sony LYT500 सेंसर लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए मोटोरोला सिग्नेचर को इंडिया में 5200mAh silicon-carbon battery पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 50W wireless चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। 23 जनवरी को मोटोरोला सिग्नेचर इंडिया में लॉन्च होगा और इसकी कीमत व सेल डेट की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर फोन पेज भी लाइव कर दिया गया है।















