
मोबाइल फोन के फटने की खबरें तो आपने बहुत सुनी व देखी होंगी। लेकिन, मध्यप्रदेश के भिंड जिले से फोन को लेकर एक एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, जिले में भाई-बहन की बीच झगड़े के दौरान बहन ने गुस्से में पूरा मोबाइल ही निगल लिया। ऐसा होने के बाद तुरंत लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 6 डॉक्टरों की टीम ने लगभग दो घंटे की इमरजेंसी सर्जरी के बाद पेट से फोन को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।
क्या था पूरा मामला
TOI की खबर के अनुसार यह पूरा मामले पिछले हफ्ते शुक्रवार का है। 5 अप्रैल को भिंड जिले के अमायन इलाके में एक भाई और बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह झगड़ा इतना आगे बड़ गया बहन अन्नू ने गुस्से में आकर पास में रखा मोबाइल निगल लिया।
इसके बाद जब उसके पेट में दर्द हुआ तब घरवालों को पता लगा और वह उसे ग्वालियर के जेएएच में ले गए। मामले को देख डॉक्टर भी हैरान थे। इसके बाद लड़की का अल्ट्रासाउंज, एक्स-रे और सीटी स्कैन सहित अन्य जांच शुरू की गई और आखिर में ऑपरेशन का फैसला लिया गया। अस्पताल में एक टीम का गठन कर दो घंटे से ज्यादा का कड़ी मेहनत के ऑपरेशन के बाद मोबाइल को बाहर निकाला।
आठ दशकों में आया ऐसा मामला
रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टर्स का कहना है कि जेएएच की स्थापना के बाद से आठ दशकों में इस प्रकार का कोई मामला सामने आया है। यह काफी मुश्किल ऑपरेशन था। लेकिन, समय रहते हुए युवती को भर्ती करा दिया गया था, जिससे उसकी जान बच पाई।
डॉक्टर्स का कहना है कि एंडोस्कोपी या लैप्रोस्कोपी से फोन सुरक्षित नहीं निकाला जा सकता था क्योंकि फोन ऊपरी हिस्से में था। इसलिए सर्जरी का फैसला किया गया। ऑपरेशन काफी रिस्की था लेकिन ये सफल रहा। युवती अब स्वस्थ है।








