Mukesh Ambani का बड़ा धमाका, 50GB डाटा के साथ पेश किए ये तीन सस्ते प्लान, ये डिवाइस भी मिलेगी बिल्कुल Free

Reliance Jio ने तीन नए JioFi प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 249 रुपये, 299 रुपये और 349 रुपये है। कंपनी द्वारा पेश किए गए यह प्लान पोस्टपेड यूजर्स के लिए हैं जो एक महीने की वैधता और 50GB तक हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा के साथ आते हैं। इसके अलावा Jio इन टैरिफ के तहत ‘उपयोग और वापसी के आधार’ पर एक मुफ्त JioFi डोंगल की पेशकश भी कर रहा है। आइए आपको इन प्लान्स के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि ये प्लान्स JioFi 4G वॉयरलेस हॉटस्पॉट डिवाइस को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए है।
Jio New Plan
Jio की वेबसाइट के अनुसार, नए JioFi पोस्टपेड प्लान केवल डाटा लाभ के साथ आते हैं। इन प्लान में किसी प्रकार की कोई वॉयस कॉल और एसएमएस सेवाएं नहीं मिलेंगी। इसके अतिरिक्त, केवल रजिस्टर बिजनेस वाले उपयोगकर्ता ही इन प्लान को चुन सकते हैं। साथ ही आपको बता दें कि JioFi पोस्टपेड टैरिफ प्लान का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम 200 रुपये की पहली ऑर्डर मात्रा की आवश्यकता होती है। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio के 3 सबसे अफोर्डेबल प्लान, जानें किसमें आपको ज्यादा फायदा
JioFi new plans: प्राइस, बेनिफिट्स और वैधता
- Rs 249 JioFi postpaid plan: इस प्लान में मंथली वैधता और कुल डाटा 30GB मिलता है। साथ ही यूजर्स इन प्लान को 18 महीने की लॉक-इन अवधि के साथ प्राप्त कर सकता है, जो ‘उपयोग और वापसी के आधार’ पर एक मुफ्त JioFi डोंगल भी प्रदान करता है।
- Rs 299 JioFi postpaid plan: यह प्लान 40GB डाटा और एक महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि, 249 रुपये वाले प्लान की तरह ही इस प्लान में भी किसी प्रकार का वॉयस कॉल या एसएमएस लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा। वहीं, 299 रुपये के प्लान की लॉक-इन अवधि 18 महीने है, और इस रिचार्ज के साथ, उपयोगकर्ता ‘उपयोग और वापसी के आधार’ पर एक मुफ्त JioFi डोंगल प्राप्त कर सकते हैं।
- Rs 349 JioFi postpaid plan: यह तीनों प्लान में सबसे ज्यादा डाटा देता है। इस प्लान में एक महीने की वैधता के साथ कुल 50GB डाटा मिलता है। साथ ही अन्य प्लान्स की तरह इसमें भी 18 महीने की लॉक-इन अवधि है और यह बिना वॉयस कॉल या एसएमएस के लाभ के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 4499 रुपये में क्यों फायदेमंद है JioPhone Next? यही है इंडिया का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन
10 डिवाइस से कनेक्ट होगा JioFi 4G wireless portable hotspot
गौरतलब है कि कि ऊपर बताए गए तीनों प्लान में से किसी को भी चुनने वाले यूजर्स को JioFi 4G wireless portable hotspot एकदम मुफ्त दिया जाएगा लेकिन, यह यूज एंड रिटर्न बेसिस पर। साथ ही यह डिवाइस (नैनो) सिम सपोर्ट करती है और 150Mbps तक की स्पीड पर 5 से 6 घंटे की सर्विंग दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें वॉयरलेस हॉटस्पॉट एक-साथ 10 डिवाइस के साथ कनेक्ट किए जा सकते हैं।