4500 की छूट के साथ बिकेगा नया वीवो 5जी फोन vivo S2, मिलेगी 7050mAh बैटरी और 3D Curved AMOLED स्क्रीन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/vivo-s2-geekbench-listing-dimensity-7360-india-launch-specifications.jpg

नया वीवो 5जी फोन आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। बीते दिनों भारत में vivo S2 5G फोन लॉन्च हुआ था जिसे आज से खरीदा जा सकता है। पहली ही सेल में कंपनी इस मोबाइल पर पूरे 4500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। यह 5जी फोन 7050mAh battery, 50MP Camera, 3D Curved AMOLED स्क्रीन, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत वाला है। ऑफर के तहत यह फोन 0 डाउन पेमेंट पर पाया जा सकता है।

vivo S2 प्राइस

वीवो एस2 5जी फोन को इंडियन मार्केट में दो मेमोरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 39,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 44,999 रुपये है। आज से यह नया वीवो 5जी फोन Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

vivo 5G फोन ऑफर

वीवो एस2 5जी फोन पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इस मोबाइल पर सीधे 10 प्रतिशत की फ्लैट छूट दे रही है। इस 10% के साथ हिसाब से 8GB RAM + 128GB Storage पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 4500 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस डिस्काउंट देश के तकरीबन सभी बड़े बैंक कार्ड और फाइनेंस सेवाओं पर मिलेगा जिसका फायदा कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।

यह वीवो फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिकेगा। वहीं कुछ वीवो पार्टनर्स पर इसे 5 महीने तक की Zero Down Payment पर भी पाया जा सकता है। कंपनी इन 5जी फोन पर 1 साल की Free Extended Warranty भी देगी। वहीं वीवो एस2 में जियो सिम चलाने पर Jio की ओर से 18 महीने के लिए 5000GB Cloud Storage और Google Gemini Pro का Free Access भी प्राप्त होगा।

vivo S2 स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस वीवो 5जी फोन का AnTuTu Score 9,56,029 आ चुका है। वहीं हैवी टास्क के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें 23,000mm smart cooling area दिया गया है।

वीवो एस2 5जी में कंपनी ने LPDDR4X RAM लगाई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करती है। यह वीवो स्मार्टफोन Extended RAM तकनीक से लैस है। इस टेक्नोलॉजी के चलते फोन की की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर vivo S2 को 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) दी जा सकती है। वहीं डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है। बताते चलें कि वीवो इस फोन में 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।

vivo S2 5G फोन 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और HDR10 आउटपुट प्राप्त होता है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद । फोन स्क्रीन को SGS Low Blue Light और Low Flicker सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो ज्यादा देर फोन चलाने पर आई स्ट्रेन को कम करती है।

फोटोग्राफी के लिए vivo S2 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए वीवो एस2 स्मार्टफोन में ताकतवर 7050mAh Battery लगाई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 14 घंटे 57 मिनट आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ग्राहकों को इस फोन में Smart Charging Protection और Bypass Charging जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।