120Hz स्क्रीन और 5000mAh बैटरी वाला सस्ता स्मार्टफोन Pulse 2 FE, 5 अक्टूबर को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/Pulse-2-FE-launch-date.jpg

टेक ब्रांड Ai+ ने कुछ ही दिनों पहले इंडिया में अपना सस्ता 5जी फोन Nova 2 Power 5G लॉन्च किया है। यह मोबाइल 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया है जिसमें बड़ी 7000mAh Battery और 48MP Camera के साथ ही 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर की पावर मौजूद है। इस सस्ते 5जी फोन के बाद अब एक और नया व अफोर्डेबल स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लेकर आ रही है।

Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च डिटेल

कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है एआईप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन पल्स 2 एफई 5 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। यह एक सस्ता 4G Smartphone होगा जिसकी कीमत की घोषणा 5 अक्टूबर की शाम 7 बजे की जाएगी। हमारा अनुसार है कि कंपनी द्वारा इसे 10 हजार से कम का मोबाइल बनाकर लाया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Ai+ Pulse 2 FE की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जिसकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Pulse 2 FE स्पेसिफिकेशन्स

एआईप्लस ने बता दिया है कि पल्स 2 एफई को MediaTek Helio G81 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह एंट्री लेवल मोबाइल प्रोसेसर 1.7गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में इस नए स्मार्टफोन को 4GB RAM पर खरीदा जा सकेगा जिसमें 64GB Storage मिलेगी। बताते चलें कि कंपनी इसे फोन Green, Blue, Purple और Black कलर में बेचेगी।

Pulse 2 FE

Pulse 2 FE 4G फोन में पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी लगाई गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ब्रांड की ओर से खुलासा किया जा चुका है कि Ai Plus का फोन 6.67-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं Pulse 2 FE को IP65 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देती है।

Nova 2 Power 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन के 6GB RAM + 128GB Storage का प्राइस 16,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB Storage का रेट 17,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर काम करता है। वहीं RAM Expansion तकनीक के साथ इसे 16GB RAM तक की ताकत दी जा सकती है। यह सस्ता 5जी फोन IP65 रेटिंग से लैस है जो इसे पानी की फुहारों से सुरक्षित रखेगी।

Nova 2 Power

यह 7000mAh बैटरी वाला 5जी फोन है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Sony IMX582 + 8MP Ultra-Wide रियर कैमरा और 13MP Selfie कैमरा दिया गया है। एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75-इंच की एचडी+ IPS डिस्प्ले सपोर्ट करता है।