
रेडमी ने पिछले सप्ताह ही अनाउंस कर दिया था कि वह इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। ब्रांड की ओर से हालांकि इस अपकमिंग मोबाइल का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन चर्चा है कि Redmi Turbo series भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। एक ताजा लीक में सामने आया है कि नया रेडमी टर्बो स्मार्टफोन 10 जून को इंडिया में लॉन्च हो सकता है।
Redmi Turbo इंडिया लॉन्च डेट टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 10 जून को भारतीय बाजार में अनाउंस किया जा सकता है। टिपस्टर के मुताबिक इस दिन कंपनी रेडमी टर्बो सीरीज इंडियन मार्केट में उतारेगी। यानी सीरीज में एक से ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। अभी कंफर्म तो नहीं कहा जाएगा लेकिन अनुमान है कि भारतीय बाजार में आने वाले रेडमी टर्बो स्मार्टफोंस का नाम Redmi Turbo 5 या फिर Redmi Turbo 5 Max हो सकता है।
Be ready before the world catches up.
Charge. Unplug. Go. #ComingSoon
Head here: https://t.co/9qtTuQkuRV pic.twitter.com/qwgFlaGmbt— Redmi India (@RedmiIndia) May 13, 2026
अपकमिंग रेडमी स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर भी लिस्ट हो गया है। इस मोबाइल को 2606FRT34I मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। लीक्स की मानें तो इसे MediaTek Dimensity 9000 सीरीज के चिपसेट पर लाया जा सकता है। इस मोबाइल मैटल फ्रेम पर बनाया जा सकता है जिसमें IP68 + IP69 रेटिंग दी जा सकती है। यानी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही इसकी बॉडी भी मजबूत और दमदार होगी।
लीक के अनुसार इंडिया में लॉन्च होने वाला रेडमी फोन 9000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी रेडमी स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ भारतीय बाजार में नहीं लाया गया है। वहीं इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए Redmi Turbo में 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है। उम्मीद कर सकते हैं कि यूजर्स को इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

Redmi Turbo series के नए 5जी फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन दी जा सकती है जो LTPS OLED पैनल पर बनी होगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल OIS रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया इंडिया में इस रेडमी फोन की माइक्रो साइट लाइव कर तो दी गई है लेकिन अभी भी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।
बताते चलें कि साल 2026 की शुरुआत में Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने दुनिया का पहला MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन Redmi Turbo 5 Max चीन में लॉन्च किया था। हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग को हैंडल करने के लिए इस स्मार्टफोन में 3D ice-cooling सिस्टम लगाया है। यह मोबाइल भी 9000mAh battery के साथ आया था जिसमें 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

यह रेडमी फोन 6.83-इंच की 1.5K M10 OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2560Hz टच सैंपलिंग रेट, 3840Hz PWM + DC dual dimming और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल Light Fusion 600 OIS सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल IP69K रेटिंग के साथ आया था।












