
Samsung Galaxy A27 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने बीते सप्ताह इस मोबाइल को भारतीय बाजार में टीज़ किया था और आज गैलेक्सी ए27 प्राइस की जानकारी दे दी गई है। यह मिडबजट सैमसंग फोन है जो 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया है। इस नए सैमसंग 5जी फोन कीमत और मोबाइल पर मिलने वाले ऑफर्स सहित स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy A27 5G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन 1080 × 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। सैमसंग ने इसे Infinity-O डिस्प्ले का नाम दिया है जो Super AMOLED पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं मोबाइल डिस्प्ले को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ की प्रोटेक्शन दी गई है।
Samsung Galaxy A27 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 8,45,601 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए यह नया सैमसंग 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए27 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A27 5G मोबाइल को 5000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। इन दिनों चल रहे बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड को देखते हुए यह कुछ छोटी महसूस हो सकती है। वहीं 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark battery बेंचमार्क स्कोर 15 घंटे 24 मिनट ही आया है। गैलेक्सी ए27 को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
गैलेक्सी ए27 स्मार्टफोन में Awesome Intelligence मौजूद है। यह सैमसंग का एआई टूल है जिसमें Circle to Search, Voice और Live Transcription सहित ढेरों एआई फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi और Bluetooth 5.3 सहित NFC का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं IP64 रेटिंग के साथ यह मोबाइल पानी की बौछारों से भी सुरक्षित रह सकता है। बताते चलें कि फोन अनलॉक करने के लिए इसके साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है।
Samsung Galaxy A27 5G प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी ए27 5जी फोन इंडिया में कुल तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। शुरुआती सेल में कंपनी गैलेक्सी ए27 पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है जिसके बाद Samsung Galaxy A27 5G का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 28,999 रुपये पड़ेगा।
इस तरह Samsung Galaxy A27 का 8GB RAM वाला 5G फोन मॉडल 128GB और 256GB स्टोरेज पर लाया गया है जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 34,999 रुपये और 40,499 रुपये है। स्कीम में छूट के बाद ये दोनों वेरिएंट 31,999 रुपये और 37,499 रुपये में खरीदे जा सकेंगे। गैलेक्सी ए27 की सेल 3 जुलाई से शुरू होगी और इसे Light Green, Light Pink और Black कलर में परचेज किया जा सकेगा।












