
vivo ने इंडियन मोबाइल मार्केट में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कंपनी ने हाल ही में दो सस्ते 5जी फोन vivo Y21 5G और vivo Y11 5G भारत में लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत सिर्फ 14,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं अब खबर आ रही है कि ब्रांड द्वारा बेहद जल्द नया मोबाइल vivo Y500 5G और Y500 4G भी टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। इन दोनों अपकमिंग विवो फोन की लिस्टिंग सामने आ गई है और उम्मीद है कि ब्रांड द्वारा भी इन्हें जल्द ही टीज़ कर दिया जाएगा।
vivo Y500 5G और Y500 4G स्मार्टफोन की जानकारी पेश्नेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये प्राप्त हुई है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों स्मार्टफोन IMEI database पर स्पॉट किए गए हैं। वीवो वाई500 5जी फोन को जहां V2572 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है, वहीं वाई500 4जी मोबाइल V2570 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। दोनों vivo Y-series स्मार्टफोन को अभी BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है लिहाजा माना जा सकता है कि इंडिया लॉन्च में कुछ वक्त बाकी है। ग्लोबल लॉचिंग के कुछ समय बाद इन्हें भारतीय बाजार में भी अनाउंस किया जा सकता है।
गौरतलब है कि वीवो वाई500 5जी फोन कुछ महीनों पहले चाइना में पेश किया जा चुका है। कंफर्म तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन उम्मीद है कि जो स्पेसिफिकेशन्स चाइनीज मॉडल में दी गई है वहीं इंडियन व ग्लोबल मॉडल में मिल सकती है। चीन में यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। वहीं vivo Y400 5G इंडिया में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 पर लाया गया था।
vivo Y500 5G फोन को चाइना में बड़ी 8200mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। अगर इंडिया में यह विवो फोन इसी बैटरी कैपेसिटी पर लाया जाता है तो यह Y400 5G में दी गई 6000mAh बैटरी के सामने बड़ी अपग्रेड होगी। गौरतलब है कि वीवो वाई400 5जी फोन भी 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
डिस्प्ले की बात करें तो वीवो वाई500 5जी फोन में 6.77-इंच का FHD+ स्क्रीन दी गई है जो AMOLED पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह वीवो 5जी फोन IP68, IP69, IP69+ रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे वॉटर डैमेज से बचाता है।
vivo Y400 5G फोन की बात करें तो यह डिवाइस 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है जो ई4 एमोलेड पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर मिलती है। यह मोबाइल एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 Storage सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई400 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल IMX852 ओआईएस सेंसर और 2 मेगापिक्सल Bokeh लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह Underwater Camera वाला फोन है जिससे पानी के अंदर भी फोटो खींची जा सकती है। इसे IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। वहीं फोन में AI फीचर्स भी मिलते हैं।










