Vivo Y21 5G और Y11 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और दमदार ऑफर्स के साथ एंट्री

Join Us icon

Vivo ने भारत में अपनी Y-सीरीज का विस्तार करते हुए Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों डिवाइस बीते शुक्रवार से ऑफलाइन सेल हो रहे थे। वहीं, अब इन्हें ब्रांड ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर आधिकारिक कर दिया है। यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, जिन्हें पूरे दिन चलने वाली बैटरी, अच्छा परफॉरमेंस और स्टाइलिश डिजाइन चाहिए है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Vivo Y21 5G का 4GB + 128GB वैरियंट 18,999 रुपये, 6GB + 128GB 20,999 रुपये और 8GB + 128GB 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, Vivo Y11 5G की कीमत 4GB + 64GB वैरियंट के लिए 14,999 रुपये और 4GB + 128GB के लिए 16,999 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन Vivo India के ई-स्टोर, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल होंगे।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Y21 5G पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन और Jio यूजर्स के लिए 2 महीने तक 10 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है। वहीं, Vivo Y11 5G पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक और इसी तरह के अन्य बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G स्मार्टफोंस की सबसे बड़ी खासियत 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी 48 घंटे से ज्यादा वीडियो प्लेबैक, 80 घंटे तक म्यूजिक और लंबे समय तक सोशल मीडिया यूसेज सपोर्ट कर सकती है। इनमें से Y21 5G में 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जबकि Y11 5G में 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही, दोनों डिवाइस 5 साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा करते हैं।

डिस्प्ले के मामले में दोनों फोंस में 6.74-इंच का HD+ वॉटरड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस पर 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल जाती है। साथ ही TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आई-केयर फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम असर डालते हैं।

परफॉरमेंस के लिए Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में MediaTek का Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो डेली टास्क, मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा माना जा सकता है। फोन मेंडुअल 5G सिम सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर नेटवर्क एक्सपीरियंस मिल जाएगा।

कैमरा सेक्शन में Vivo Y21 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि Y11 5G में 13MP का रियर कैमरा मिलता है। दोनों फोंस में 5MP का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा नाइट, पोर्ट्रेट, टाइम-लैप्स और लाइव फोटो जैसे कई कैमरा मोड्स भी मिलते हैं।

ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो दोनों डिवाइस IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस के साथ आते हैं, जिससे ये धूल, पानी और रोजमर्रा के इस्तेमाल में सुरक्षित रह सकते हैं। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करते हैं। जिसमें Circle to Search, AI Photo Enhance और Google Gemini जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo Y21 5G और Y11 5G बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ अच्छे विकल्प बनकर सामने आए हैं। यदि आप सस्ते में फोंस देख रहे हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेंगे। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here