Noise की नई Luna स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, कई ट्रैकिंग फीचर्स से है लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/Noise-Luna-Ring.jpg
Highlights

स्मार्ट गेजेट्स बनाने के लिए मशहूर Noise ने Luna Ring भारत में पेश कर दी है। बता दें कि यह कंपनी द्वारा पहली स्मार्ट रिंग है। इसमें यूजर्स को प्रीमियम लुक और 70 से भी ज्यादा मैट्रिक्स ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं तो इस पोस्ट में इसके प्राइस और स्पेसिफिकेशन की डिटेल जान सकते हैं।

Noise Luna Ring

नॉइस द्वारा लॉन्च की गई लूना स्मार्ट रिंग को बदलती जीवन शैली में सुधार के लिए लाया गया है। इससे यूजर्स अपनी कई एक्टिविटीज को ट्रैक कर पाएंगे। जिसकी मदद से हेल्थ में सुधार करने का मौका मिलेगा। इसमें कई एडवांस सेंसर लगे हुए हैं। जो सटीक ट्रैकिंग में सक्षम हैं।

लूना स्मार्ट रिंग डिजाइन

डिवाइस देखने में सुंदर अंगूठी की तरह लगता है जो बेहद लाइटवेट है। इसे 3mm स्लीक रखा गया है इसमें फाइटर जेट ग्रेट टाइटेनियम बॉडी और डायमंड कोटिंग की गई है। इसके साथ ही अंदर की तरफ स्मूथ इनर शेल दिया गया है। डिवाइस के अंदर पीपीजी सेंसर, स्किन टेंपरेचर सेंसर, 3एक्सिस एक्सेलेरोमीटर सहित कई ट्रैकिंग सेंसर लगे हुए हैं। वहीं, यूजर्स को यह स्मार्ट रिंग सात अलग-अलग साइज और Sunlit Gold, Rose Gold, Stardust Silver, Lunar Black और Midnight Black जैसे 5 कलर में मिल मिलेगी।

लूना स्मार्ट रिंग ऑफर्स

कंपनी की लूना स्मार्ट रिंग को आज से प्री-बुक किया जा सकता है। बुकिंग कीमत मात्र 2,000 रुपये है। इसके साथ ऑफर्स की पेशकश भी की जा रही है। यानी कि अगर आप 2,000 रुपये से इस डिवाइस को बुक करते हैं तो परचेज के वक्त आपको 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही नॉइज़ स्मार्ट आईवियर पर भी 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस पर 2,000 का डैमेज और थेफ्ट इंश्योरेंस भी फ्री दिया जा रहा है। वहीं, आगे देखना होगा की स्मार्ट रिंग का प्राइस क्या होगा।

लूना स्मार्ट रिंग के स्पेसिफिकेशंस

लूना रिंग 3 प्रमुख चीज़ों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें स्लीप, रेडीनेस और एक्टिविटी शामिल है। स्लीप स्कोर नींद के बारे में ट्रैकिंग करता है जिससे आप अपनी नींद के पैटर्न को समझ सकते हैं। रेडीनेस स्कोर शरीर के प्रमुख संकेतों को ध्यान में रखते हुए आपके स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करता है। एक्टिविटी स्कोर में 3-एक्सिस मोशन सेंसर के जरिये कई एक्टिविटी ट्रैक हो जाती हैं।

स्मार्ट रिंग का तापमान सेंसर हर 5 मिनट में एक बार आहार, व्यायाम, शारीरिक स्थिति और हार्मोन से प्रभावित शरीर के तापमान की जांच करता है। यह मुख्य स्वास्थ्य स्कोर प्राप्त करने के लिए हृदय गति और एसपीओ2 को भी लगातार ट्रैक करता है। यही नहीं लूना रिंग ऑटोमेटिक फर्मवेयर अपडेट के साथ आती है। जिसे आईओएस 14/एंड्रॉइड 6 से ऊपर के ओएस पर चलाया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ लो-एनर्जी (बीएलई 5) तकनीक दी गई है। यह 50 मीटर या 164 फीट तक वाटर रेसिस्टेंट भी है। इसके अलावा एक बार 60 मिनट चार्ज करने पर 7 दिनों तक का बैकअप मिल जाता है।