
नोकिया ने इंडिया में आज अपने कुल चार फोन्स को पेश किया है, जिसमें से दो स्मार्टफोन और दो फीचर फोन शामिल हैं। कंपनी ने आज इंडिया में आयोजित इवेंट के दौरान नोकिया सी3 और नोकिया 5.3 के साथ ही फीचर फोन नोकिया 125 और नोकिया 150 से पर्दा उठाया है। अगर बात करें नोकिया के नए फीचर फोन्स की तो इंडिया से पहले इन डिवाइस को दूसरे देशों में लॉन्च किया जा चुका है। पहली बार लीक हुए थे। इन फीचर फोन्स को ऑफिशल तौर पर इस साल मई महीने में अनाउंस किया गया था। कंपनी इन फोन्स के दम पर मार्केट में मौजूद जियोफोन को चुनौती देने की कोशिश करेगी।
डिसप्ले
Nokia 125 और Nokia 150 दोनों में लगभद एक जैसी स्पेसिफिकेशन्स हैं। इन फोन्स में 2.4 इंच का QVGA (240×320 पिक्सल्स) टीएफटी एलसीडी कलर स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा हैंडसेट पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ आते हैं। हालांकि, फोन्स केवल 2G कनेक्टिविटी ही दी गई है और इनमें ड्यूल सिम – ड्यूल स्टैंडबाई का ऑप्शन यूजर्स को मिल जाता है। दोनों ही फीचर फोन स्टैंडर्ड फीचर फोन परफॉर्मेंस यूजर्स को देंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
इन दोनों ही डिवाइसेज में MediaTek प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, फोन ऑपरेटिंग सिस्टम system Series 30+ के साथ आते हैं। डिवाइस में 4 एमबी रैम और 4 एमबी रोम दिया गया है और 1,020mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। चार्जिंग कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है।
Nokia 125 में VGA कैमरा नहीं दिया गया है, जो Nokia 150 में मिलता है। हालांकि, दोनों में ही एलईडी फ्लैश और वायरलेस FM रेडियो का सपॉर्ट दिया गया है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Nokia 125 को वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Nokia 150 को ब्लू, रेड और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
कीमत और उपलब्धता
डुअल सिम Nokia 150 और Nokia 125 रिटेल स्टोर्स पर 25 अगस्त से सेल किया जाएगा। अगर बात करें कीमत की तो नोकिया 125 को कंपनी ने 1,999 रुपए और नोकिया 150 को कंपनी ने 2,299 रुपए में लॉन्च किया है।




















