Xiaomi के सस्ते फोन की छुट्टी करने इंडिया आ रहा Nokia 2.3, कंपनी ने जारी किया टीजर

Join Us icon

Nokia 2.3 को कुछ समय पहले ही एचएमडी ग्लोबल द्वारा कायरो में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इस फोन के टीज़र को नोकिया मोबाइल इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ज़ारी किया गया है। टीज़र के सामने आने के बाद उम्मीद तेज हो गई है कि कंपनी इस फोन को इंडिया में जल्द लॉन्च कर सकती है। फोन को पिछले हप्ते 109 यूरो (करीब 8,600 रुपए) में लॉन्च किया गया था।

बता दें कि एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 2.3 को दिसंबर महीने के मध्य में ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराने की बात की थी। हो सकता है कि इसी समय भारत में इस डिवाइस को लॉन्च किया जाए। कंपनी ने हाल ही में भारत में 55 इंच का 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है, जिसके साथ इस डिवाइस के लॉन्च होने की खबर थी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। इसे भी पढ़ें: Nokia C1 लॉन्च, इस सस्ते फोन में मिलेगा 5एमपी सेल्फी कैमरा, 2500एमएएच बैटरी और एंडरॉयड पाई का गो एडिशन

नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर एक नहीं दो वीडियो टीजर जारी किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन नोकिया 2.3 होगा। पहले टीज़र में शानदार बैटरी लाइफ का जिक्र किया गया है। वहीं, दूसरे टीज़र में फोन की कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर दावा किए गया है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia 2.3 में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट दिया गया है। इसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्स सेकेंडरी सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ है। वहीं, फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिकस्ल का सेल्फी कैमरा है। इसे भी पढ़ें: Nokia का नया दांव, इंडिया में लॉन्च किया ब्रांड का पहला Smart TV, Xiaomi-OnePlus को मिलेगी टक्कर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Nokia 2.3 एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित, जिसे आने वाले समय में एंडरॉयड Android 10 का अपडेट मिल जाएगा। इसके अलावा फोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन और फेस अनलक है।

बता दें कि कुछ समय पहले ही कंपनी ने भारतीय टेलीविज़न बाजार में अपना लक आज़माते हुए Nokia ने ब्रांड का पहला स्मार्ट टेलीविज़न लॉन्च कर दिया है। Xiaomi, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स के बाद अब Nokia भी उन मोबाइल ब्रांड्स में शामिल हो गया है जिनके टेलीविज़न भी अब बाज़ारों में बिकेंगे। Nokia Smart TV आने वाली 10 दिसंबर से देश में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Nokia Smart TV के साथ ही JBL ने टेलीविज़न प्रोडक्ट में भागीदारी की है। Nokia Smart TV में JBL के स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Audio और DTS TruSurround सपोर्ट करते हैं। Nokia Smart TV साउंड के मामले में बेहद खास है। इस टीवी में क्लियर वोकल टोन और मिनिमल हारमोनिक डिस्ट्रोशन का शानदार अनुभव मिलेगा वहीं साथ ही यह नोकिया स्मार्टटीवी 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here