जल्द लॉन्च हो सकता है Nokia का सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन 2.3, जानकारी हुई उजागर

Join Us icon

हाल में काउंटर प्वाइंट ने एक डाटा शेयर किया था जो कि Nokia के लिए काफी राहत देने वाली थी। भले ही कंपनी विश्व में टॉप मोबाइल निर्माता में शामिल न हो लेकिन मोबाइल फोन में ओएस और सिक्योरिटी अपडेट देने के मामले में सबसे आगे है। कंपनी के 96 फिसदी फोन अपडेटेड थे। यह बहुत बड़ी बात कही जा सकती है​। हालांकि इस साल लॉन्च नोकिया फोंस अब तक बहुत अच्छा नहीं कर पाए हैं लेकिन कंपनी आगे कि लिए तैयारी में लग गई है। हाल में Nokia 2.3 की जानकारी आई है। जून में Nokia की मालिकाना हक रखने वाली कंपनी HMD Global ने​ Nokia 2.2 को पेश किया था। वहीं अब इसके अपग्रेड संस्करण Nokia 2.3 को लेकर खबरें आने लगी हैं। हाल में नोकिया पावर यूजर द्वारा इस फोन से जुड़ी जानकारी प्राकाशित की गई है।

इस फोन को कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स डाटा बेस में लिस्ट किया गया है और वहां से फोन की जानकारी लीक हो गई है। इससे हम आशा कर सकते हैं कि जल्द ही Nokia 2.3 को लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले इसी डिस्ट्रीब्यूटर सोर्स से Nokia 7.2 की जानकारी सामने आई थी और कुछ दिनों बाद फोन को लॉन्च कर दिया गया था। इसे भी पढ़े: Jio के 444 वाले प्लान पर 44 रुपये और 555 वाले प्लान पर मिल रहा है 50 रुपये का कैशबैक, ऐसे उठाएं लाभ

डाटा बेस में इस फोन को Nokia TA-1206 मॉडल के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें जानकारी दी गई है कि डुअल सिम सपोर्ट होगा। इसके साथ ही सैंड, स्यान, ग्रीन और चारकोल सहित कुछ कलर में आएगा।

हालांकि आपको बता दूं कि यह पहली बार नहीं है जब Nokia TA-1206 मॉडल स्पॉट किया गया हो। इससे पहले भी एफसीसी पर इसे लिस्ट किया गया था और उस वक्त नोकिया 5.2 कहा गया था लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि फोन नोकिया 2.3 होगा। हालांकि इस फोन के स्पेसिफिकेशन का अब तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन आशा करते हैं कि जल्द ही कुछ और लीक्स के माघ्यम से जानकारी मुहैया करा पाएंगे। हां इतना जरूर कहा जा सकता है कि यह फोन Nokia 2.2 से मिलता जुलता होगा। इसे भी पढ़े: Xiaomi Mi Note 10 की लॉन्च डेट आई और पास, 14 नहीं बल्कि 6 नवंबर को लॉन्च होगा दुनिया का पहला 108MP Penta Camera फोन

Nokia 2.2 के स्पेसिफिकेशन
जहां तक Nokia 2.2 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो यह फोन वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ उपलब्ध है। फोन में 5.71-इंच का एचडी+ (720 x 1520 पिक्सल रेजल्यूशन) डिस्प्ले डिसप्ले दिया गया है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो A22 चिपसेट पर पेश काम करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स-ए53 क्वॉड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने इसे 2जीबी और 3जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया है और फोन में 16 GB और 32 GB की स्टोरेज है।

कैमरे की बात करें तो नोकिया 2.2 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन का कैमरा बिल्कुल बेसिक है। यह फोन एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर कार्य करता है लेकिन जल्द ही इसे एंडरॉयड 10 अपडेट भी मिल जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम 4जी के साथ ब्लूटूथ, वाईफाई व ओटीजी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here