दो स्क्रीन वाला लो बजट 4G Mobile Nokia 2660 Flip इंडिया में हुआ लॉन्च, बैटरी चलेगी 26 घंटे से ज्यादा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Nokia-2660-flip-phone.jpg

Nokia 2660 Flip Phone India Launch: इंडिया में नोकिया फैंस को खुश करते हुए कंपनी ने भारतीय मार्केट में नए फ्लिप फोन Nokia 2660 Flip (Nokia Feature Phone) को लॉन्च कर दिया है। नोकिया मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाली कंपनी HMD Global ने इस फोन (Nokia Flip Phone) को हाल ही में चीनी मार्केट पेश किया था। यह फोन ड्यूल स्क्रीन, वायरलेस एफएम रेडियो, दमदार बैटरी और स्नेक गेम जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। वहीं, इसे ग्राहक अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं। आइए डिटेल में जानते है कि नोकिया के फोन (Nokia New Launch Phone) में क्या कुछ है खास आपको मिलने वाला है।

Nokia 2660 Flip का प्राइस और सेल

Nokia 2660 Flip को इंडियन मार्केट में 4,699 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किए गए इस Nokia Feature Phone को ग्राहक अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सबसे सस्ते 2G Phone, कॉलिंग के साथ मिलेगा 7 दिन का बैटरी बैकअप

Nokia 2660 Flip के स्पेसिफिकेशंस

2.8-इंच QVGA डिस्प्ले, 1.77 इंच की सेकेंडरी QQVGA डिस्प्ले
Unisoc T107 प्रोसेसर
48MB RAM और 128MB स्टोरेज
0.3 मेगापिक्सल या VGA कैमरा सेंसर
2.75-वाट-घंटे की रिमूवेबल बैटरी

Nokia 2660 Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Nokia 2660 Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 2.8 इंच QVGA डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 320 पिक्सल है। साथ ही फोन के पिछले हिस्से में 1.77 इंच की सेकेंडरी QQVGA डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 120 x 160 पिक्सल है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में Unisoc T107 दिया गया है।

वहीं, स्टोरेज और रैम की बात करें तो फोन में 48MB RAM और 128MB की इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 0.3 मेगापिक्सल या VGA कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। साथ ही कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और एक माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 165 रुपये देकर खरीदें Nokia 6310 Mobile, 35 दिन तक बिना रुके चलेगी इसकी बैटरी

लंबी चलेगी इसकी बैटरी

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip में 2.75-वाट-घंटे की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी दावा करती है कि यह 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 26.6 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। नोकिया 2660 फ्लिप फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यूजर के एंटरटेनमेंट के लिए कंपनी इसमें स्नेक, रेसिंग अटैक और डूडल जंप जैसे गेम दिए हैं। साथ ही डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 18.9mm, चौड़ाई 108mm, मोटाई 55mm और वजन 123 ग्राम है।