
HMD Global के मालिकाना हक वाली कंपनी Nokia ने आज अपने नए स्मार्टफोन Nokia 4.2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर स्मार्टफोन को टीज किया था, जिसके बाद अब इसे ऑफिशियल तौर पर पेश किया जा चुका है। बता दें कि नोकिया ने हैंडसेट को हाल ही में अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर लिस्ट किया था।
कीमत और ऑफर
अगर बात करें कीमत की तो Nokia 4.2 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। डिवाइस की की कीमत 10,990 रुपए है।इसके अलावा कंपनी ने Nokia 4.2 को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और स्टैंड-आउट पिंक सेंड कलर में पेश किया है। वहीं, डिवाइस को आज से सात दिन के लिए एक्सक्लूसिव सिर्फ कंपनी की साइट पर सेल किया जाएगा। इसके बाद 14 मई से यह डिवाइस दूसरे रिटेल आउटलेट पर सेल के लिए आएगा।
लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट से 10 जून तक हैंडसेट को खरीदने पर 500 रुपए का ऑफ मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को www.nokia.com/phones पर फोन खरीदते समय “LAUNCHOFFER” कोड का इस्तेमाल करना होगा।
इसके साथ ही Nokia 4.2 को HDFC बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड के माध्यम से ईएमआई पर खरीदा जा सकता है, जिसके बाद ग्राहकों को 10% का कैशबैक मिलेगा। साथ ही वोडाफोन और आइडिया सब्सक्राइबर्स को 2,500 इंस्टैंट कैशबैक (50 रुपए के 50 वाउचर) मिलेगा। वाउचर का इस्तेमाल 199 रुपए या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर किया जा सकेगा।
नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें नोकिया 4.2 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.71-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 720X1520 पिक्सल है। वहीं, स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 2,000 रुपये सस्ता हुआ Nokia 6.1, जानें क्या है नई कीमत
डिवाइस में 3जीबी रैम+32जीबी इंटरनल स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। साथ ही डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 5 रियर कैमरे वाला दुनिया का पहला फोन Nokia 9 भारत में लॉन्च के बेहद करीब, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी को लेकर रियर पर 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिकक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं फोन ऑउट ऑफ द बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।





















