
इंडिया में स्मार्टफोन्स की बंपर बिक्री होने के बाद भी एक बड़ी आबादी अब भी 4जी स्मार्टफोन्स से दूर है और यह लोग 2जी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ही लोगों को 4G पर अपग्रेड करने के लिए जियो ने कुछ वर्ष पहले अपने 4G फीचर फोन को पेश किया था। वहीं, अब खबर सामने आई है कि फिनलैंड की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी HMD ग्लोबल जल्द ही नया नोकिया फीचर फोन Nokia 400 लाने जा रही है। हालांकि खास बात यह है कि यह नोकिया फीचर फोन गूगल के एंडरॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। हालांकि, नोकिया 400 के बारे में काफी समय लीक व जानकारियां आनी बंद हो गई थीं। लेकिन, फिर एक बार इस फोन को लेकर खबर सामने आने लगी है।
दरअसल, नोकिया 400 के नए हैंड्स-ऑन वीडियो ने पहले एंड्रॉइड-रनिंग फीचर फोन का एक नजदीकी से दिखाया दिखाया है। वीडियो में दिखाया गया है कि फोन आम फीचर फोन से अलग नहीं है। इसमें एक छोटा डिस्प्ले, एक T9 कीपैड, एक रिमूवेबल बैक पैनल और एक मैट पॉली कार्बोनेट बॉडी है। फोन में नोकिया फीचर फोन से जुड़े अधिकांश बुनियादी कार्य भी हैं। इसे भी पढ़ें: अरे वाह! लॉन्च से पहले जानें Nokia Tablet T20 की ये खास बात
वीडियो के अनुसार Nokia 400 होम स्क्रीन पर देखे जा सकने वाले कई ऐप्स के साथ Google असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है। आइकन ट्रे पर, आपके पास Google क्रोम ब्राउज़र, यूट्यूब, शेयर और कैमरा आइकन हैं। ऐप कलेक्शन को खोलने के लिए बीच में एक बटन है। ऐप ड्रॉअर में पहले से इंस्टॉल किए गए एयरटेल ऐप और अन्य सामान्य ऐप जैसे फ़ाइल मैनेजर, कैलकुलेटर, क्लॉक, गैलरी आदि शामिल हैं। Nokia 400 Android 8.10 Oreo पर 512MB RAM के साथ चलता है।
इस नोकिया डिवाइस को पिछले साल ब्लूटूथ और वाईफाई सर्टिफिकेशन भी मिला था। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया था कि फोन में LTE सपॉर्ट तो मिलेगा लेकिन यह एक स्मार्टफोन नहीं होगा बल्कि यह एक नोकिया फीचर फोन होगा। यह डिवाइस एंडरॉयड वर्जन 8.1 पर काम करेगा। साथ ही इसमें टचस्क्रीन की जगह फिजिकल बटन दिए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: सॉलिड बॉडी वाला मिलिट्री ग्रेड Rugged SmartPhone Nokia XR20 लॉन्च, गिरने और टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ
बता दें कि जब से एचएमडी ग्लोबल को नोकिया का मालिकाना हक मिलने के बाद से कंपनी स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन पर खास ध्यान दे रही है। इससे पहले कंपनी नोकिया 205, नोकिया 3310 और नोकिया 8110 समेत कई फीचर फोन लॉन्च कर चुकी है।






















