
काफी समय से खबर सामने आ रही है कि नोकिया के फोन बनाने वाली HMD Global अब स्मार्टफोन के बाद अपना पहला टैबलेट Nokia T20 लॉन्च करने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले ही इस अपकमिंग टैबलेट को यूके की रिटेल वेबसाइट पर देखा गया है, जहां से इसकी स्पेसिफिकेशन के साथ ही कीमत की जानकारी भी सामने आ गई है। इसके अलावा रूस की कई वेबसाइट पर नोकिया के दो टैबलेट को स्पॉट किया गया है, जिनके मॉडल नंबर क्रमश: TA-1392 और TA-1397 हैं। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि यह टैबलेट Nokia T20 के वेरिएंट हो सकते हैं।
Nokia T20 का प्राइस
NokiaMob.net की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia T20 नाम का टैबलेट UAE और UK रिटेलर की वेबसाइट पर लिस्ट है, जहां फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। कीमत की बात करें, तो वाई-फाई वेरिएंट की कीमत VAT के साथ $257 (लगभग 19,086 रुपये) होगी और बिना VAT के साथ $214 (लगभग 15,891 रुपये) होगी। वहीं, दूसरी ओर 4जी की मॉडल $233 (लगभग 17,302 रुपये) और $280 (लगभग 20,792 रुपये) होगी। इसे भी पढ़ें: सॉलिड बॉडी वाला मिलिट्री ग्रेड Rugged SmartPhone Nokia XR20 लॉन्च, गिरने और टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ
Nokia T20 स्पेसिफिकेशन्स
इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार नोकिया टी20 में 10.36 इंच का डिसप्ले दिया जाएगा। वहीं, साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही यह टैब दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वाई-फाई वेरिएंट और दूसरा 4जी मॉडल। यह टैबलेट ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है।
Nokia T20 लॉन्च डेट
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अक्टूबर में एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करेगी, जिस दौरान इस टैब से पर्दा उठाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी इस बारे में नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद है कि जल्द इस बात की ऑफिशियल घोषणा हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: 6,000mAh बैटरी और 6.82 डिसप्ले के साथ सस्ता Nokia C30 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत सिर्फ 8500 रुपये के करीब
कई स्मार्टफोन ब्रांड लॉन्च करेंगे टैब
इस साल कई स्मार्टफोन ब्रांड टैबलेट लॉन्च करेंगे। चाइनीज कंपनी Realme के बारे में खबर है कि कंपनी अक्टूबर में Realme Pad को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही OPPO, Vivo, और iQOO जैसे ब्रांड भी इस साल अपने अपने टैब मार्केट में लॉन्च कर सकते हैं। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी HMD Global अक्टूबर महीने में आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में टैबलेट पेश कर सकती है।






















