नोकिया का नया एंडरॉयड फोन नोकिया 5 हुआ लॉन्च, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिरकर एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया फोन का प्रदर्शन कर ही दिया। कंपनी ने एक साथ 4 फोन का प्रदर्शन किया है जिनमें नोकिया 5 भी एक है। इस फोन को कंपनी ने मध्य रेंज में पेश किया है और यह इस साल दूसरी तिमही तक विश्व के कई प्रमुख देशों में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

नोकिया 5 की बॉडी मैटल फ्रेम की बनी है और यह देखने में काफी स्टाइलिश है। इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसस फोन में 5.2-इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 720 x 1280 पिक्सल है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। फोन में स्क्रीन के नीचे होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है।

नए अवतार में लॉन्च हुआ नोकिया 3310 देखें फोन की एक झलक

नोकिया 5, नोकिया 6 का ही छोटा संस्करण है। इस फोन को भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकरो प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 505 जीपीयू मिलेगा। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है इसके साथ ही 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। इसमें कार्ड सपोर्ट उपलब्ध है।

32जीबी मैमोरी और 13-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

फोटोग्राफी की बात करें तो नोकिया 5 में 13-मेगापिक्सल आॅटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5—मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग ​7.0 नुगट पर रन करता है जो फिलहाल सबसे नया आॅपरेटिंग सिस्टम है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में दोहरा सिम के साथ वाईफाई, 3जी और 4जी वोलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। नोकिया 5 की कीमत 199 यूरो होने की आशा है जो भारतीय कीमत के अनुसार लगभग 13,000 रुपये के बराबर है। भारत में इस फोन को अप्रैल अंत या मई के शुरुआत में आने की उम्मीद है।