नोकिया 6

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/03/Nokia-6-Front.jpg

नोकिया 6 प्राइस इन इंडिया
नोकिया 6 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी- 14,999 रुपये

माइक्रोसॉफ्ट के हाथो में चले जाने के बाद वर्ष 2017 के शुरुआत में नोकिया ने फिर से वापसी की है। हालांकि इस बार नोकिया फोन खुद नोकिया कंपनी द्वारा नहीं बनाया जा रहा है बल्कि फॉक्सकॉन की कंपनी एचएमडी ग्लोबल निर्माण कर रही है। कंपनी ने सबसे पहले नोकिया 6 मॉडल को उतारा है। यह एक एंडरॉयड फोन है जो देखने में काफी स्टाइलिश और शनदार है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि यह फोन स्टॉक एंडरॉयड पर कार्य करता है। भारतीय बाजार में नोकिया 6 अमेज़न स्टोर पर सेल के लिए के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन

नोकिया 6 नाम से लॉन्च यह फोन कई मायनों में खास है। इसकी बॉडी 6000 सीरीज एल्यूमिनियम की बनी है। गौरतलब है कि 6000 सीरीज एल्यूमिनियम बॉडी का प्रयोग एप्पल आईफोन में किया जाता है। ऐसे में यह आपको बेहतरीन क्वालिटी का अहसास कराएगा। यह फोन देखने में स्लिम है और इसकी मोटाई मात्र 7.85 एमएम है।

डिसप्ले
नोकिया 6 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1,080 × 1,920 पिक्सल है। कंपनी ने 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है तो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। इसके अलावा भी स्क्रीन पर पोलराइज्ड लेयर का उपयोग किया गया है। इससे फोन का उपयोग आप तेज धूप की रोशनी मेंं भी कर कसते हैं।

प्रोसेसर
नोकिया 6 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है। इसमें 3जीबी की रैम मैमोरी है। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन की मैमोरी एक्सपेंडेबल है और आप 128जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ आपको आॅटोफोकस फीचर मिलेगा।

डाटा व कनेक्टिविटी
डाटा व कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है। वहीं इसमें ओटीजी सपोर्ट है जहां आप पेन ड्राइव का भी उपयोग कर सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए नोकिया 6 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी 32 दिन टॉकटाइम और 18 घंटे स्टैंडबाय टाइम का दावा करती है।

नोकिया 6 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल नोकिया 6
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फुल एचडी (1,080 x 1,920 पिक्सल)
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
प्रोसेसर 1.4गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53, आॅक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 505
मैमोरी
रैम 3जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,920 x 1,080 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी हां
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 151 X 76 X 8.4एमएम
वज़न 165ग्राम
कलर ब्लैक, गोल्ड, ग्रे, लेक ब्लू