
Nokia ने पिछले महीने इंडिया में अपनी एंडरॉयड स्मार्टफोन सीरीज़ में Nokia 7.1 लॉन्च किया था। नॉच डिसप्ले और डुअल रियर कैमरे वाला यह स्मार्टफोन 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था जो ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। प्राइस कट के बाद Nokia 7.1 अब महज़ 12,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Nokia 7.1 को नई कीमत पर आज से ही खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि कंपनी इससे पहले भी Nokia 7.1 की कीमत 2 बार कम कर चुकी है। यह स्मार्टफोन 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। पहले प्राइज कट के बाद Nokia 7.1 की कीमत 17,999 रुपये आ गई थी वहीं पिछले महीने हुई कटौती के बाद यह स्मार्टफोन 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब 3,000 रुपये फिर से कम किए जाने के बाद Nokia 7.1 को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
इस फोन को कंपनी ने ब्रांड के पहले प्योरडिसप्ले तकनीक वाले फोन के रुप में पेश किया था। Nokia 7.1 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम बॉडी पर बना जिसके फ्रंट पैनल पर 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले दी गई है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2280 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है जिसे खरोंचों व स्क्रेच से बचाने के लिए इसे 2.5डी कर्व्ड कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। यह भी पढ़ें : Vivo iQoo Pro हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर और 12जीबी रैम है इसकी जान
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia 7.1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल डुअल फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने अपने नए फोन में भी कार्ल जेसिस लेंस का प्रयोग किया है जो फोटोग्राफी को उम्दा बनाता है।
Nokia 7.1 एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड पाई पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से नोकिया 7.1 को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया था जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 400जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर के साथ पावर बैकअप के लिए Nokia 7.1 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3060एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : ट्रिपल रियर कैमरा और 4,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s
Nokia 7.1 को ग्लॉस मीडनाईट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। यह फोन नई कीमत पर कंपनी की वेबसाइट के साथ ही टाटा क्लिक पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो गया है वहीं इस फोन को आज से ही 12,999 रुपये में रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक शॉपिंग साइट्स फ्लिपकार्ट व अमेज़न पर Nokia 7.1 पुरानी कीमत के साथ ही लिस्ट था।



















