दमदार Nokia 8 V 5G UW स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें क्या है दाम

Join Us icon

HMD Global ने अपने प्रीमियम हैंडसेट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए Nokia 8 V 5G UW को लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन को कंपनी ने अमेरिका की मार्केट में पेश किया है, जिसेके लिए लोकल टेलिकॉम कंपनी वेरिजॉन के साथ पार्टनरशिप की गई है। फोन वेरिजॉन के mmWave 5G नेटवर्क को सपॉर्ट करेगा। यह हैंडसेट 6.81-इंच की FHD + डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 765G SoC, 128GB स्टोरेज, 64MP क्वाड-कैमरा और 18W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। आइए आगे Nokia 8 V 5G UW की कीमत, बिक्री की डेट और फुल स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।

Nokia 8 V 5G UW की स्पेसिफिकेशन्स

Nokia 8 V 5G UW में 6.81-इंच FHD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 X 2,400 और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ एड्रिनो 620 जीपीयू दिया गया है। साथ ही फोन में 8जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। नोकिया के इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: नए अवतार में आ रहे Nokia 6300 और नोकिया 8000, फिर लौटेंगे पुराने दिन
बैटरी

नोकिया 8 V 5G 4500mAh बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

फोटोग्राफी

नोकिया के इस स्मार्टफोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्स मैक्रो लेंस मौजूद है। हैंडसेट में फ्रंट पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Nokia के फोन में हुआ ब्लास्ट, आप बिल्कुल न करें ये गलती

कीमत

Nokia 8 V 5G UW की कीमत $ 699 (लगभग 51,700 रुपये) से शुरू होती है और यह Verizon और Best Buy से 12 नवंबर से सेल के लिए आएगा। फोन को कंपनी ने उल्का ग्रे रंग में पेश किया है। वहीं, इंडिया में इस डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here