नए अवतार में आ रहे Nokia 6300 और नोकिया 8000, फिर लौटेंगे पुराने दिन

Join Us icon

HMD Global नोकिया के क्लासिक स्मार्टफोनेस को नए अवतार में काफी समय से लॉन्च करती आ रही है। नए अपग्रेड के साथ आ रहे है ये पुराने फोन्स ग्राहकों को भी खूब पसंद आ रहे हैं और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी बीते जमाने के दो धांसू मोबाइल फोन- Nokia 6300 और Nokia 8000 को लॉन्च करने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन दोनों फोन को 4G सपॉर्ट और आज के नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। नोकिया 8000 4G और Nokia 6300 4G फीचर फोन को Telia carrier’s लिस्ट में देखा गया है जहां यह फोन वाई-फाई कॉल सपोर्ट के साथ स्पॉट किए गए हैं।

इससे पता चलता है कि एचएमडी ग्लोबल फोन को फिर पेश करने का विचार कर रहे ही है। नोकिया क्लासिक्स लाइनअप के हिस्से के रूप में इन फोन को वापस ला सकती है जिसमें पहले से ही नोकिया 3310 (2017), नोकिया 8110 4 जी, नोकिया 2720 फ्लिप और नोकिया 5310 शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia लाया एक और सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,500 रुपये के करीब

nokia-6300-and-nokia-8000

याद दिला दें कि नोकिया 6300 की घोषणा की साल 2006 में की गई थी उस समय यह फोन 2MP कैमरा और S40 OS कार्य करता था। दुर्भाग्य से, नोकिया 8000 4G और Nokia 6300 4G स्पेसिफिकेशन और कीमत पर अब भी रहस्य बना हुआ है, लेकिन हमें उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इन फोन्स के बारे में जानकारी देगी।

नोकिया 8000 की बात करें तो यह फोन 90 के दशक के नोकिया के प्रीमियम सीरीज का डिवाइस हुआ करता था। इस फोन में सफायर कोटेड ग्लास कवरिंग डिसप्ले, कीपैड के लिए स्लाइड आउट कवर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा था। इसे भी पढ़ें: Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे

nokia-8000-nokia-6300-1

हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि HMD Global अपने नए फोन Nokia 10 PureView पर भी काम कर रही है। हाल ही में NokiaPowerUser की रिपोर्ट में सामने आया था कि फ्रेम स्टेनलेस स्टील का होगा। इतना ही नहीं सैफायर ग्लास डिसप्ले वाले इस फोन में मल्टी कैमरा सेटअप होगा, जो कि Zeiss ऑप्टिक्स से लैस होगा। माना जा रहा है कि यह कंपनी के Nokia 9.3 PureView का सक्सेसर हो सकता है। हालांकि, Nokia 9.3 PureView भी अब तक लॉन्च नहीं हुआ है और इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here