
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने जब अपने फोन लॉन्च किए तो उसे फ्लैगशिप कीलर का नाम दिया गया। क्योंकि कंपनी ने कम कीमत में सबसे बेस्ट स्पेसिफिकेशन वाले फोन लॉन्च किए। वनप्लस के हरेक फोन कमाल के साबित हुए। परंतु शाओमी ब्रांड पोको ने इस धारणा को तोड़ दिया और यह वनप्लस कीलर बनकर आया। कंपनी ने 21,000 रुपये के बजट में सबसे बेस्ट स्पेसिफिकेशन वाले फोन पोको एफ1 को लॉन्च कर मोबाइल यूजर्स को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। वहीं अब पोको एफ1 के प्राइस में कटौती कर और पोको एफ2 की जानकारी देकर एक बार फिर से सुर्खियों में है।
इस कीलर फोन के कीमत में कंपनी ने काफी कटौती की है। वहीं यह भी जानकारी दी है कि जब आप नया पोको फोन लेंगे तो आपको 14,700 रुपये तक का बायबैक मिलेगा। इस सूचना को खुद शाओमी के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट से दिया है। उन्होंने लिखा है कि पोको एफ1 पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा मिनिमम एक्सचेंज वैल्यू 500 रुपये है। इसके साथ ही जब आप नया पोको फोन लेंगे तो 14,700 रुपये का बायबैक दिया जाएगा जो कि 6—8 महीने में फ्लिपकार्ट से प्राप्त कर सकते हैं। सैमसंग का तोहफा, गैलेक्सी एस9 की कीमत में हुई 5,000 रुपये की कटौती
WHOA! ?
Mi Fans! You can buy #POCOF1 with #Snapdragon 845 (6+64GB) at just ₹ 5,799 during @Flipkart's #BigBillionDay sale starting midnight tonight ?
Check out details on how you can buy the new #MasterOfSpeed at this crazy price ?
Grabs yours here: https://t.co/dz4OltfzU7 pic.twitter.com/6X7VqD7woM
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) October 10, 2018
इस ट्विट से जहां एक ओर छूट की जानकारी दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि पोको एफ2 का प्लान है तो अगले कुछ महीनों में दस्तक दे सकता है और यह फोन भी आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरे के साथ सामने आया ओपो आर19, इसकी लुक होगी सबसे अलग
हालांकि एक बात साफ कर दूं कि बायबैक का लाभ लेने के लिए आपको अलग से 149 रुपये का बायबैक गारंटी पॉलिसी खरीदना होगा। वहीं यह आॅफर सिर्फ फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन सेल के दौरान ही है जो कि 14 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा।
जहां तक पोको एफ1 की बात है तो इस फोन में 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.18-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है।
पोको एफ1 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी के वेरियंट में उपलब्ध है। वहीं 8जीबी रैम वेरिएंट 256जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस किया है जबकि सेल्फी के लिए 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कीमत की बात करें तो पोको एफ1 के 6जीबी/64जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 20,999 रुपये है। वहीं 6जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 23,999 रुपये का है। 8जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 28,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।





















