एक्सक्लूसिव: फरवरी में भारत में लॉन्च हो सकता है 5 कैमरे वाला नोकिया 9

पिछले कुछ सालों से नोकिया 9 की जानकारी आ रही है। परंतु हाल के दिनों इस फोन को लेकर कई खुलासे हुए हैं। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया गया है लेकिन कई बेंच मार्क साइट पर यह फोन लिस्ट हो चुका है। हाल में 91मोबाइल्स द्वारा नोकिया 9 की एक रेंडर इमेज लीक की गई थी जिसमें फोन के डिजाइन और कैमरा प्लेसमेंट को आसानी से देखा जा सकता था। वहीं अब एक बार फिर से हमें नोकिया 9 के बारे में कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें खबर मिली है कि जल्द ही इस फोन को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है और उसके कुछ ही समय बाद इसे कंपनी इंडिया में पेश करने वाली है।
91मोबाइल्स को दो अलग—अलग सोर्स से यह खबर मिली है। कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से हमें खबर मिली नोकिया 9 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। वहीं इस बारे में जब हमने कंपनी इंसाइडर से बात की तो हमें जानकारी दी गई कि कंपनी जनवरी के अंत तक इस फोन को दुबई में लॉन्च कर सकती है और फरवरी में इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी कुछ दूसरे मॉडल भी लॉन्च करने का प्लान कर रही है। ओपो ला रहा है कमाल का फोन, जिसका पॉप अप कैमरा घुमता भी है
अब तक नोकिया 9 के बारे में कई लीक्स आ चुके हैं। वहीं 91मोबाइल्स ने इसका रेंडर भी प्रकाशित किया था जिससे फोन के डिजाइन के बारे में कई जानकारियां ली जा सकती हैं। खबर के अनुसार नोकिया 9 विश्व का पहला स्मार्टफोन होगा जिसके बैक पैनल पर 5 रियर कैमरे होंगे। कैमरे के साथ ही फ्लैश भी उपलब्ध होगा। इसे पेंटा कैमरा सेटअप कहा जा रहा है। 28 जनवरी को लॉन्च होंगे सैमसंग के पहले नॉच फोंस गैलेक्सी एम10 और एम20
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नोकिया 9 प्योरव्यू में 18:9 आस्पेक्ट रेरियो वाली बेज़ल लेस स्क्रीन होगी। इस प्राकर की स्क्रीन हम नोकिया 8 सिराको में देख चुके हैं। इसके अलावा हैंडसेट में क्वाड एचडी+ रिजॉल्यूशन सपोर्ट वाली डिसप्ले हो सकती है। इससे पहले सामने आई अफवाहों के अनुसार नोकिया 9 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कंपनी इसे 5.99-इंच की स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है।
जानकारी के अनुसार कंपनी इस फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर पेश कर सकती है। वहीं फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। फोन में 6जीबी रैम और 128जीबी की मैमोरी होने की संभावना है। फोन में 12—मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।