
Nokia को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी कि कंपनी जल्द अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नए फोन को नोकिया C-सीरीज के अंदर Nokia C20 Plus के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। HMD Global ने घोषणा की है कि C20 Plus पोस्टको इस महीने 11 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च डेट की जानकारी के लिए IT Home पर एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में अपकमिंग नोकिया डिवाइस के डिजाइन की झलक देखने को भी मिली है।
Nokia C20 Plus का लॉन्च
लॉन्च पोस्टर में डेट के अलावा नोकिया सी20 प्लस का रियर लुक भी सामने आया है। पोस्टर के अनुसार फोन में एक बड़ा सर्कुल कैमरा मॉड्यूल होगा। इसके अलावा इसमें डुअल-कैमरा सेंसर के साथ ही बाहर की ओर एलईडी फ्लैश लाइट होगी। फिलहाल कैमरा सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: विश्व में सबसे ज्यादा बिका था Nokia का यह फोन, जानें इसकी 5 खूबियां
Nokia C20 Plus की स्पेसिफिकेशन
HMD Global के इस नए C-सीरीज स्मार्टफोन Nokia C20 Plus को हाल ही में गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग से आगामी डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला था। कंपनी का यह फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर के साथ आएगा जिसका कोडनेम सीरियस है। डिवाइस में 3GB रैम होगी। इसके अलावा यह एंडरॉयड 11 आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करेगा। गीकबेंच लिस्टिंग से डिवाइस के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट स्कोर का पता चलता है। यह दोनों टेस्ट में क्रमश: 126 और 476 प्राप्त करने में सफल रहा।
इसके अलावा Nokiabar द्वारा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। एलईडी फ्लैश सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के बाहर स्थित है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी भी होगी। HMD Global इस सीरीज के तहत C30 नाम का एक और स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी। डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप और 6000 एमएएच की बैटरी होगी। इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। इसे भी पढ़ें: नोकिया वाली फिलिंग लेकर आया 4G फीचर फोन Nokia 2720 V Flip, लुक पर हो जाएंगे फिदा
याद दिला दें कि कंपनी ने अपनी सी-सीरीज के अंदर Nokia C10 और Nokia C20 स्मार्टफोन को कंपनी ने एवरेज बजट स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया था। लेकिन माना जा रहा है कि Nokia C20 Plus और Nokia 30 स्मार्टफोन अपग्रेड डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Nokia C20 Plus और Nokia C30 स्मार्टफोन मल्टीपल रियर कैमरा सेंसर के साथ पेश किए जाएंगे हांलाकि इनमें से एक बायोमेट्रिक सेंसर के साथ पेश किया जाएगा।























