11 मई को लॉन्च होगा 5,000mAh बैटरी वाला Nokia C22, सिंगल चार्ज में तीन दिन चलेगा ये फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/02/Nokia-C22-Price.jpg
Highlights

HMD Global दो दिन बाद यानी 11 अप्रैल को अपने नए बजट फोन को लॉन्च करन के लिए तैयार है। कंपनी Nokia C22 को इंडियन मार्केट में पेश करेगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। भारत से पहले ही नोकिया का नया सी-सीरीज फोन MWC 2023 में पेश किया जा चुका है। आइए आगे आपको इस फोन की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

ट्विटर हैंडल पर जारी किए गए टीजर वीडियो में फोन की पहली झलक देखने को भी मिली है। इसके अलावा नोकिया का नया फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाउइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है, जहां फोन की लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।

Nokia C22 की स्पेसिफिकेशन्स

बता दें कि कंपनी ने बैटरी और डिसप्ले साइज की जानकारी नहीं दी है। लेकिन, हमें उम्मीद है कि नोकिया सी22 में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले मिलेगी।

Nokia C22 की कीमत (संभावित)

यूरोप में Nokia C22 को EUR 109 (यानी 9,500 रुपये) में पेश किया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में यह फोन 10,000 रुपये के आस-पास आ सकता है। वहीं, फोन Charcoal, Purple और Sand कलर ऑप्शन में लाया जाने वाला है।