नोकिया की बड़ी प्लानिंग, एडवांस फीचर्स वाला Nokia 10 जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global जल्द ही अपने स्मार्टफोन्स की लिस्ट में एक नया फोन जोड़ने वाली है। इस नए फोन को कंपनी Nokia 10 के नाम से पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स को nokiamob.net  पर शेयर किया है। माना जा रहा है कि कंपनी का यह हैंडसेट एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन, रिपोर्ट्स के अनुसार नोकिया 10 को कंपनी नोकिया 9.3 प्योरव्यू से एडवांस फीचर्स के साथ उतारेगी।

गूगल पिक्सल जैसा होगा Nokia 10

सामने आए इस डॉक्यूमेंट में जानकारी मिली है कि नोकिया कंपनी गूगल के साथ पार्टनरशिप के बारे में सोच रही है। इससे उम्मीद लगाी जा रही नोकिया 10 स्मार्टफोन गूगल पिक्सल जैसा हो सकता है। हालांकि, किसी भी बात की अभी पुष्टी नहीं हुई है।

Nokia 9 3 PureView 7 3 5G and 6 3 to launch in november

Nokia 9.3 Pureview

इसी बीच यह भी खबर आ रही है कि कंपनी Nokia 9.3 Pureview को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि नोकिया 9.3 प्योरव्यू ही नोकिया 10 हो सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी नोकिया 10 के बारे में कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: Nokia C3 रिव्यू: स्मार्ट OS के साथ नोकिया का अहसास, लेकिन फीचर्स में थोड़ा पीछे

Nokia 9 3 PureView smartphone might launch on 22 september hmd global event
Curtsey – Digital Trends

नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G हो सकते हैं लॉन्च

गौरतलब है कि कंपनी इस साल के खत्म होने से पहले नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 5G को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, कंपनी नोकिया 9.3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भी पेश कर सकती है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दे सकती है। इसे भी पढ़ें: Nokia लाया एक और सस्ता 4G स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 6,500 रुपये के करीब
nokia-6-2-2019-concept-video-leak-punch-hole-display-design-in-hindi

Nokia के स्मार्टफोन नंबर 1

बता दें कि हाल ही काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार नोकिया के स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर-सिक्यॉरिटी अपडेट, बिल्ड क्वॉलिटी और ड्यूरेबिलिटी में नंबर 1 हैं। इस साल आए नोकिया के सभी स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 पर काम करते हैं। इस लिस्ट में नोकिया के बाद OnePlus, Samsung, Realme, Xiaomi, Huawei, Oppo, Lenovo, LG और Vivo का नाम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here