
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी नोकिया के दो नए जी-सीरीज और एच-सीरीज के अंदर न्यू स्मार्टफोन जैसे Nokia G10 और Nokia H10 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दोनों हैंडसेट को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से इंटरनेट पर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। लीक्स के अनुसार, इस नोकिया फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको याद दिला दें कि पिछले कुछ समय पहले ही नोकिया G10 (TA-1334) मॉनीकर SIRIM की मंजूरी मिली थी और इसे कंपनी के पहले गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च जाने की खबर सामने आई थी। वहीं, अब फोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
Nokia G10 हुआ Geekbench पर स्पॉट
हालांकि, डिवाइस सिर्फ नोकिया का एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन प्रतीत होता है। नोकिया G10 अब गीकबेंच डेटाबेस पर दिखाई दिया है जो बताता है कि डिवाइस औसत दर्जे के स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। अगर बात करें Geekbench लिस्टिंग की तो इसमें MediaTek’s Helio P22 SoC के साथ 3GB रैम और एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। साथ ही फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 150 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 858 प्वाइंट हासिल हुए हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia 6300 4G फीचर फोन आ रहा है इंडिया, JioPhone को मिलेगी टक्कर, इसमे चलेगी WhatsApp भी
Nokia G10 की लीक स्पेसिफिकेशन्स
NokiaPowerUser की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि G-सीरीज के अंदर आने वाले Nokia G10 में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच के डिसप्ले का सपोर्ट होगा। हालांकि, अभी फोन को रिफ्रेश रेट और रिजोल्यूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
इसके अलावा रिपोर्ट में आगे खुलासा हुआ है कि फोन बैक पर क्वाड-कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। इसके अलावा रिपोर्ट में अन्य तीन सेंसर के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि फोन में अल्ट्रावाइड, डेप्थ और मेक्रो लेंस होगा। इसे भी पढ़ें: Nokia 5.4 हुआ इंडिया में लाॅन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम पर देगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर
कई सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट
इसके अतिरिक्त हमारे पास अभी भी इस आगामी नोकिया स्मार्टफोन के लॉन्च के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे फोन का लॉन्च इवेंट पास आएगी तो फोन से जुड़े कुछ प्रमुख फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आ सकती है। हालांकि, गीकबेंच लिस्टिंग के अलावा नोकिया G10 को पहले SIRM, EEC, TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन पर देखा गया था।






















