
Nokia ने कुछ महीने पहले ही Nokia G11 और Nokia G21 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी अपनी G सीरीज के अंतर्गत एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नोकिया का यह स्मार्टफोन Nokia G11 Plus नाम से मार्केट में एंट्री कर सकता है। MySmartPrice ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में अपकमिंग Nokia G11 Plus स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की है। नोकिया का यह स्मार्टफोन गीकबेंच डेटाबेस में स्पॉट किया गया है।
इसके साथ ही नोकिया का एक और स्मार्टफोन Nokia Style+ स्मार्टफोन चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन और WiFi Alliance डेटाबेस में स्पॉट किया गया है। यहां हम आपको गीकबेंच के मुताबिक, Nokia G11 Plus स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स और बेंचमार्क स्कोर के बारे में बता रहे हैं।
Nokia G11 Plus स्मार्टफ़ोन Android 12 पर करेगा रन
अपकमिंग Nokia G11 Plus स्मार्टफोन को Geekbench 5 डेटाबेस पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के जरिए नोकिया के फोन का मॉडल नंबर तो पता नहीं चलता है। लेकिन मार्केटिंग नाम जरूर सामने आ गया है। नोकिया का यह स्मार्टफोन सिंगर कोर टेस्ट पर 309 पॉइन्ट और मल्टी कोर टेस्ट में 1302 पॉइन्ट्स का स्कोर बनाने में सफल रहा है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया का यह फ़ोन UniSoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही लिस्टिंग से पता चलता है कि इस प्रोसेसर की स्पीड 1.61GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है।
UniSoC T606 एंट्री लेवल स्मार्टफोन में दिए जाने वाला प्रोसेसर है जो अब तक Nokia G11, Moto E32, और Tecno Spark 8C में दिया जा चुका है। बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया का यह फोन 4GB रैम के साथ आएगा। इसके साथ ही Nokia G11 Plus स्मार्टफोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A04 Core का डिजाइन लॉन्च से पहले आया सामने, जानें क्या है खास
Nokia Style+ स्मार्टफोन जल्द करेगा एंट्री
Nokia Style+ स्मार्टफोन भी जल्द ही लॉन्च हो सकता है। नोकिया का यह फोन मॉडल नंबर TA-1448 के साथ कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। WiFi Alliance की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क सपोर्ट करता है। नोकिया का यह फोन लेटेस्ट Android 12 पर रन करेगा। इसके साथ ही चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि Nokia Style+ स्मार्टफोन 20W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा।





















