Nokia G300 5G स्मार्टफोन का डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

Nokia इन दिनों नए बजट स्मार्टफोन Nokia G300 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले कंपनी ने Nokia G50 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। नोकिया के अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia G300 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके इमेज और स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। बता दें कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन HMD Global बनाती है। Nokia G300 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह हाल में लॉन्च Nokia G50 5G की तरह होगा। इस स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच और सर्कूलर रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। नोकिया का यह स्मार्टफोन Snapdragon 480 SoC के साथ पेश किया जाएगा।

Nokia G300 5G लीक स्पेसिफिकेशन्स

Nokia G300 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Nokia Power User ने अपनी रिपोर्ट में इस फोन की डिजाइन इमेज के साथ लीक की है। अपकमिंग Nokia G300 5G स्मार्टफोन में TFT डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा जिसका रेजलूशन 720 × 1,600 पिक्सल होगा। नोकिया का यह स्मार्टफोन Snapdragon 480 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जो कि Qualcomm का 5G सपोर्टेबल चिपसेट है। नोकिया के इस फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। नोकिया के इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia G300 5G के डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Nokia G50 5G स्मार्टफ़ोन की तरह लगता है।

नोकिया के अपकमिंग फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़्रंट की बॉटम चिन में Nokia की ब्रांडिंग दी जाएगी। इसके साथ ही रियर पैनल में सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। नोकिया के रियर पैनल में दिए सर्कूलर कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Nokia G300 5G स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival सेल में 40,000 रुपये से कम में खरीदें Apple iPhone 11, जानें क्या मिल रही डील

नोकिया का यह बजट स्मार्टफोन 1080p और 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड करेगा। इसके साथ ही Nokia G300 5G स्मार्टफोन Hearing Aid Compatible (HAC) कॉम्पटेबिलिटी रेटिंग T3/M3 के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए GPS, Wi-Fi, 5G, LTE, और Bluetooth दिया जाएगा। इसके साथ Nokia G300 5G फोन में 4,470mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन सिंगल चार्ज में 14.4 घंटे का टॉक टाइम ऑफर करेगा। यह भी पढ़ें : Amazon Great Indian Festival सेल में OnePlus के स्मार्टफोन मिलेंगे 10 हजार रुपये तक सस्ते, यहां देखें डील्स

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here