
Nokia ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने दो कम कीमत वाले सस्ते स्मार्टफोन Nokia G10 और Nokia C01 Plus सेल के लिए उपलब्ध कराए हैं। बीते कई दिनों से लीक्स में सामने आ रहा Nokia G50 5G smartphone भी अब जल्द ही मार्केट में एंट्री लेने वाला है। नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी HMD Global आने वाली 6 अक्टूबर को एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इस दिन Nokia G50 के साथ ही Nokia T20 Android tablet भी लॉन्च हो सकता है।
HMD Global का यह लॉन्च ईवेंट 6 अक्टूबर को आयोजित होगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस तारीख के अलावा इस लॉन्च ईवेट की अन्य कोई डिटेल नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि इस दिन नोकिया ब्रांड के नए स्मार्टफोन और टैबलेट डिवाईस से पर्दा उठाया जाएगा जिनमें नोकिया जी50 5जी और नोकिया टी20 टैब शामिल होंगे। हालांकि चर्चा इस बात की भी है कि 6 अक्टूबर को नया Nokia Feature Phone भी टेक मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Our family keeps growing.
Coming 6.10.21 pic.twitter.com/B55fUMWAOs— Nokia Mobile (@NokiaMobile) September 20, 2021
यह हो सकती है Nokia G50 5G की स्पेसिफिकेशन्स
सामने आए लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोकिया जी50 5जी फोन को 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.82 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो आईपीएस पैनल पर बनी है। नोकिया के अन्य स्मार्टफोंस की तरह यह मोबाइल फोन भी स्टॉक एंडरॉयड पर लॉन्च होगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Jio और Nokia ने मिलाया हाथ, सिर्फ 5399 रुपये में मिलेगा नया स्मार्टफोन साथ ही 4000 रुपये के बेनिफिट फ्री
फोटोग्राफी के लिए Nokia G50 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Nokia G50 5G फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट लीक में सामने आ चुका है जिसमें 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है। हालांकि यह भी साफ है कि मार्केट में इस फोन को एक से अधिक मॉडल्स में लाया जाएगा। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,850एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।






















