
Nokia ने कुछ दिनों पहले ही अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए डिवाइस के रूप में Nokia T20 टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस टैबलेट को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। 8,200mAh battery और 10.4-inch 2K display वाले नोकिया टी20 को दिवाली से पहले लॉन्च कर कंपनी ने ग्राहकों को शानदार सरप्राइज दिया है। आइए आगे आपको Nokia T20 Tablet की कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Nokia T20 को इंडिया में blue कलर में लाया गया है। इसके अलावा डिवाइस के के Wi-Fi 3GB/32GB, Wi-Fi 4GB/64GB और Wi-Fi + LTE 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत क्रमश: 15,499 रुपए, 16,499 रुपए और 18,499 रुपए है। डिवाइस Flipkart और नोकिया.कॉम पर 2 नवंबर से सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Jio के इस शानदार और दमदार Exclusive offer के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ सस्ता Nokia C30 फोन, जानें प्राइस
Nokia T20 specifications
Nokia T20 टैबलेट में 10.4-इंच की 2K LCD डिस्प्ले है जिसमें 2,000 X 1,200 पिक्सल रेजोल्यूशन, 5:3 आस्पेक्ट रेश्यो, ब्राइटनेस के लिए 400nits और प्रोटेक्शन के लिए टफ ग्लास है। इसके अलावा टैबलेट ऑक्टा-कोर Unisoc T610 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प में आता है। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 32 जीबी और 64 जीबी विकल्प मिलता है। इस टैब की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में ऑटो-फोकस और एलईडी फ्लैश के साथ पीछे की तरफ 8MP का स्नैपर है और सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 5MP का स्नैपर है। टैबलेट स्टीरियो स्पीकर, एक पावर एम्पलीफायर, डुअल माइक्रोफोन, OZO ऑडियो और प्लेबैक, FM रेडियो और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक से लैस है। यह धूल और स्पलैश प्रतिरोध के लिए IP52 रेटेड है। इसे भी पढ़ें: Jio Phone को टक्कर देने आया नया Nokia 225 4G Feature Phone, प्राइस है 4 हजार से भी कम
लेटेस्ट वीडियो
कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4G LTE (optional), Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। टैबलेट में स्टीरियो स्पीकर के साथ एम्पलीफायर दिया गया है।























