Nokia का नया दांव तैयार, 5G और 108MP कैमरा के साथ ला रहा अपना नया फोन

Join Us icon

मार्केट में 5G की बढ़ती मांग और 108एमपी कैमरा वाले फोन्स की लिस्ट में Nokia भी अपना नया फोन पेश करने की प्लानिंग कर रही है। अगर आप भी नोकिया के एक नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहें तो यह बात जानकार आपको खुशी होगी कि Nokia के इस अपकमिंग फोन में एक या दो नहीं एक बार फिर पेंटा (पांच) रियर कैमरे होगा। नोकिया पावर यूजर की लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बात खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलने वाला प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने इससे पहले नोकिया 9 प्योरव्यू में पेंटा रियर कैमरा सेटअप ऑफर किया था।

नोकिया पावर यूजर का दावा है कि कंपनी एक अपर मिड-रेंज फोन पर पेंटा-लेंस सेटअप के साथ काम कर रही है, जो कि नोकिया 8.3 5 जी स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी इसे मार्केट में नोकिया 8.4 5G के नाम से नहीं, बल्कि एक्स-सीरीज फोन के रूप में बाजार में पेश कर सकती है। इस फोन को Nokia X50 के नाम से लॉन्च कर सकती है। लेकिन, अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Nokia के इस सिक्सर के सामने चीनी कंपनियां हुई बोल्ड, सिर्फ 6 प्वाइंट्स में पढ़ें नोकिया की 6 बड़ी अनाउंसमेंट

होंगे ये धांसू फीचर और स्पेसिफिकेशन

इस अपकमिंग फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है स्मार्टफोन में 6.5 इंच का प्योर डिसप्ले V4 मिलेगा। यह डिस्प्ले क्वॉड एचडी+ रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

प्रोसेसर की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775G चिपसेट हो सकता है। क्वॉलकॉम ने इस चिपसेट को अभी लॉन्च नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द इस चिपसेट को मार्केट में लाया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 780G चिपसेट दे सकती है। इसे भी पढ़ें: लो बजट में Nokia ने चला नया दांव, नोकिया G10 और G20 के दम पर Xiaomi-Realme को देगा चुनौती

कैमरा और बैटरी की पावर

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी मिल सकती है। यह बैटरी 22.5 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन, प्राइमरी कैमरा के अलावा इसमें एक अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, एक डेप्थ सेंसर, एक मैक्रो शूटर और एक टेलिफोटो लेंस होंगे। इसके अलावा स्मार्टफोन में ZEISS ऑप्टिक्स के साथ OZO ऑडियो टेक्नॉलजी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here