Nothing Phone (4a) Series भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, 31,999 कीमत और 4,000 रुपये तक के ऑफर्स

Join Us icon

5 मार्च को पेश की गई Nothing Phone (4a) सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इस लाइनअप में Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro शामिल हैं। जिन्हें देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोंस Flipkart, Reliance Digital, Vijay Sales और Croma समेत कई प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। आइए, आगे ऑफर्स, प्राइस और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Nothing Phone (4a) की शुरुआती कीमत भारत में 31,999 रुपये रखी गई है, जो इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट के लिए है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Black, White, Pink और Blue जैसे कलर ऑप्शंस में आता है। वहीं, Nothing Phone (4a) Pro की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके 8GB + 128GB मॉडल के लिए है। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। इसे Black, White और Pink कलर्स में लिया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर्स के तहत Nothing Phone (4a) पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि Phone (4a) Pro पर 4,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार इन ऑफर्स के बाद Phone (4a) के बेस मॉडल की प्रभावी कीमत करीब 24,999 रुपये तक और Phone (4a) Proके बेस वैरियंट की कीमत 34,999 रुपये पड़ेगी।

डिजाइन की बात करें तो Nothing Phone (4a) अपने यूनिक Glyph Interface के लिए जाना जाता है। इस बार कंपनी ने इसमें नया Glyph Bar दिया है, जिसमें सात LED बॉक्स शामिल हैं जो नोटिफिकेशन, कैमरा रिकॉर्डिंग और अन्य अलर्ट के दौरान लाइट अप होते हैं। फोन में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिल सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Nothing Phone (4a) फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में 5,400mAh की बैटरी दी गई है जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यदि Nothing Phone (4a) Pro की बात करें तो इसमें 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप भी 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर के साथ आता है, जिसमें 140x तक का जूम सपोर्ट मिल जाता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Nothing OS 4.1 पर काम करते हैं। कंपनी इन पर तीन Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। यदि आप शानदार डिस्प्ले, यूनिक डिजाइन और मजबूत कैमरा सेटअप वाला यूनिक डिवाइस देख रहे हैं तो Nothing Phone (4a) सीरीज बढ़िया विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके का आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here