Nubia Red Magic 6R गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 64MP कैमरा और 12GB RAM के साथ लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत

Join Us icon

Nubia ने इस साल मार्च महीने में Nubia Red Magic 6 और Nubia Red Magic 6 Pro गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी Nubia Red Magic 6 सीरीज का एक और स्मार्टफोन Nubia Red Magic 6R से पर्दा उठा दिया है। Nubia का यह लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन 6.67-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 888 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। नुबिया का यह गेमिंग स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। दूसरे गमिंग स्मार्टफोन की तरह Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए डुअल शोल्डर की दिए गए हैं। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Nubia Red Magic 6R स्पेसिफिकेशन्स

Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन FHD+ 2400 x 1080 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ्रेश रेट 144Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 770 निट्स है। इस डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को 30Hz / 60Hz / 90Hz / 120Hz / और 144Hz के बीच में सेट किया जा सकता है। टच सैंप्लिंग रेट की बात करें तो सिंगल फिंगर के लिए टच सैंप्लिंग रेट 400Hz है और मल्टी फिंगर टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। नूबिया का यह गेमिंग स्मार्टफोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 888 SoC के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 6GB/8GB/12GB RAM के ऑप्शन के साथ 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। नूबिया का लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 6R Android 11 पर आधारित Redmagic OS 4.0 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Realme X7 Max 5G फोन 31 मई को आएगा इंडिया, लॉन्च से पहले ही देखें इसकी कीमत और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन में डुअल शोल्डर बटन दिए गए हैं। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमेरी कैमरा (Sony IMX682 sensor) के साथ 8MP 120-डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस, 5MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस स्मार्टफोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में डुअल-SIM सपोर्ट, 5G NSA /SA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11 ax, Bluetooth 5.1, GPS + GLONASS, और USB Type-C पोर्ट दिया है। नुबिया Red Magic 6R स्मार्टफोन में 4200mAh बैटरी के साथ 55W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन Nord CE 5G, Samsung और Xiaomi को मिलेगी टक्कर

Nubia Red Magic 6R कीमत

Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक और स्ट्रीम सिल्वर कलर पेश किया गया है। Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को चीन में 2999 युआन (करीब 34,155 रुपये), की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB RAM वेरिएंट के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 3299 युआन (करीब 37,580 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इस गेमिंग स्मार्टफोन का 12GB + 128GB वेरिएंट को 3,599 युआन (करीब 40,995 रुपये) और टॉप-एंड वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज को 3899 युआन (करीब 44,420 रुपये) की क़ीमत में लॉन्च किया गया है।


Nubia Red Magic 6R स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने स्पेशल एडिशन Red Magic 6R special Victorious Fighting Buddha Edition को भी लॉन्च किया है जो ब्लैक और यल्लो फिनिश में आता है। यह वेरिएंट मैचिंग थीम और वालपेपर के साथ पेश किया गया है। इस स्पेशल एडिशन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 3,999 युआन (करीब 45,555 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here