16-एमपी फ्रंट कैमरे के साथ नुबिया एम2 लाइट लॉन्च

Join Us icon

कुछ दिनों पहले ही हमनें खबर दी थी कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नुबिया जल्द ही अपने ब्रांड के तहत एम2 लाइट भारत में लॉन्च करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने देश में इस फोन को सार्वजनिक कर दिया है। नुबिया की ओर से एम2 लाइट लॉन्च कर दिया गया है जो कल से ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर 13,999 रुपये की कीमत के साथ सेल के लिए ​उपलब्ध हो जाएगा।

12-एमपी सेल्फी और 12-एमपी रियर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017)

नुबिया एम2 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो कंपनी की ओर से इसे मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले से लैस है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है तथा मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर कार्य करता है।

nubia-m2-lite-1

फोन में प्रोसेसिंग के लिए जहां 4जीबी रैम दी गई है वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी860 जीपीयू भी उपलब्ध है। स्टोरेज के ​हिसाब से इसमें 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

आॅपरेटर नहीं दे सकते आपको धोखा, खुद ही जांच सकते हैं इंटरनेट स्पीड

फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा ​मौजूद है तथा सेल्फी लवर्स के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से एम2 लाइट को ब्लैक गोल्ड कलर वेरिएंट में 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।