हो जाएं तैयार, जल्द ये देशी कंपनी लॉन्च करने वाली है हाई-स्पीड Electric Scooter और Bike

Join Us icon

भारत के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेग्मेंट में कुछ समय पहले एक नए प्लेयर की एंट्री हुई थी। दरअसल, देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Okinawa घरेलू बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को पेश किया था। वहीं, अब Okinawa Autotech के फाउंडर और मार्केटिंग डायरेक्टक Jeetender Sharma ने एक इंटरव्यू के दौरान Business Today को बताया कि कंपनी इस साल की आखिर तक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक लॉन्च करेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि “सरकार की ओर से बहुत सारे लाभ दिए जा रहे हैं, लेकिन यह मांग और आपूर्ति पर भी निर्भर करता है। बढ़ती मांग के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से ईवी कंपनियों को काफी फायदा होगा।

कंपनी का कहना है कि इस साल हम एक हाई-स्पीड स्कूटर और एक मोटरसाइकिल लेकर आ रहे हैं। ओकिनावा के संस्‍थापक के अनुसार ईवी दोपाहिया वाहनों की मांग पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा ओकिनावा वित्तीय वर्ष के अंत तक 100 प्रतिशत स्थानीयकृत होने की तैयारी कर रहा है। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters की दुनिया में खलबली मचाने आ रहे Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें कब होंगे लॉन्च

okinawa-lite

बता दें कि सरकार भी अब ईवी मार्केट को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च करने वाली कंपनियों को सपोर्ट भी कर रही है। इसके अलावा लोग भी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को पसंद कर रहे हैं, जिसकी डिमांड को देखते हुए टू- व्‍हीलर कंपनियों इस ओर कदम बढ़ा रही हैं। इसे भी पढ़ें: OLA Electric Scooter के बाद आ रही Electric Bike और Car, जानें कब होगी लॉन्च

गौरतलब है कि हाल ही में Okinawa Electric Scooter में आग लगने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक गैरेज में जले हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने वाले ग्राहकों के मन में सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, ओकिनावा के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र शर्मा ने कहा कि कंपनी कस्टमर के पास पहुंचेगी और घटना की जांच करेगी कि क्या गलत हुआ। जितेंद्र शर्मा ने ETAuto से कहा, “हमें हाल ही में इस मामले का पता चला है और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या गलत हुआ और इस तरह की घटना से बचने के लिए क्या किया जा सकता था।”

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here