
OLA electric scooter को पेश किए जाने के बाद से ही ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल हिंट दे रहे हैं कि कंपनी जल्द अपनी ईवी रेंज को आगे बढ़ाते हुए OLA Electric Car को भी लॉन्च करेगी। इसके कुछ समय बाद भाविश अग्रवाल ने बताया था कि कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार क्षेत्र में एंट्री करने पर विचार कर रही है। वहीं, अब ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपकमिंग ओला इलेक्ट्रिक कार को टीज किया है जिससे हमें अंदाजा हो गया है कि ओला की बहुचर्चित ईवी कैसी दिखेगी।
OLA Electric Car
शेयर की गई तस्वीर को देखें तो यह ओला इलेक्ट्रिक कार का कॉन्सेप्ट डिजाइन है जो कि इलेक्ट्रिक हैचबैक की तरह लग रहा है। वहीं, लुक के मामले में यह निसान लीफ ईवी जैसी लगती है। यह पांच दरवाजों के साथ आ सकता है और कॉम्पैक्टनेस के बावजूद केबिन के अंदर एक विशाल खिंचाव देने वाले बहुत सारे ग्लास पैनल होंगे। इसे भी पढ़ें: कुछ ऐसी होगी सिंगल चार्ज में 400km तक चलने वाली Tata की नई Electric Car Nexon EV Coupe
Can you guys keep a secret? ?? pic.twitter.com/8I9NMe2eLJ
— Bhavish Aggarwal (@bhash) January 25, 2022
हालांकि, ओला इलेक्ट्रिक कार का ये प्रोटोटाइप जब सड़कों पर आएगा तो इसमें कुछ बदलावों दिखाई देंगे। वहीं, कार की तस्वीर को देखें तो इसमें एलईडी लाइट्स के अलावा इस कार के कॉम्पैक्ट साइज केबिन में पेश किए जाने का अनुमान लगया जा रहा है। कार के साथ टैबलेट जैसा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, इसके अलावा कार को स्पोर्टी सीट्स और 360-डिग्री कांच का पैनल मिलने वाला है जो केबिन को काफी जगह वाला दिखाता है. कंपनी कार को स्पोर्टी अलाव व्हील्स देने वाली है। ये व्हील पीले ब्रेक कैलिपर्स के साथ नजर आए हैं। इसे भी पढ़ें: 200km रेंज के साथ आ गई ये छोटी Electric Car, देखते ही हो जाएंगे दीवाने
लेटेस्ट वीडियो
Ola Electric Scooter प्राइस
Ola S1 की कीमत महज 85,099 रुपए और S1 Pro वेरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपए तय की गई है। ये कीमत दिल्ली (Ola Electric Scooter Price In Delhi) के अनुसार है। दरअसल, इसमें राज्य की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी को शामिल किया गया है। इस स्कूटर की सबसे कम कीमत गुजरात में है जहां पर राज्य द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी शामिल किए जाने के बाद S1 मॉडल की कीमत 7,9,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 109,999 रुपए है।


















