Ola Electric Scooter की सेल शुरू, कम दाम में EMI पर खरीदने का यह है आसान तरीका

Ola Electric Scooter की बिक्री आज से शुरू हो रही है। जिन ग्राहकों ने प्री-बुकिंग में कंपनी का ई-स्कूटर बुक कराया है, वह बाकी पेमेंट कर इसे खरीद सकते हैं। कंपनी के सीईओ भाविष अग्रवाल ने ट्विटर पर बिक्री शुरू होने की जानकारी दी है। याद दिला दें कि कंपनी पिछले हफ्ते बिक्री शुरू करने वाली थी, लेकिन उसकी वेबसाइट में कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से इसे टाल दिया गया था। आइए आगे आपको Ola Electric Scooter Price और Ola Electric Scooter EMI की जानकारी देते हैं।
Ola Electric Scooter Price
Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो गुजरात में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे सस्ता है, जहां S1 की कीमत 79,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,09,999 रुपए है। वहीं, दिल्ली में S1 की कीमत 85,099 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,10,499 रुपए है। इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, Ola Electric Scooter के बाद धमाका करने आ रही ओला की इलेक्ट्रिक Car, जानें कब तक होगी लॉन्च
इसके अलावा राजस्थान में S1 की कीमत 89,968 रुपए और S1 Pro की कीमत 1,19,138 रुपए है महाराष्ट्र में इनकी कीमत क्रमश: 94,999 रुपए और 1,24,999 रुपए है। इन चारों राज्यों को छोड़ कर अन्य सभी राज्यों में Ola S1 और S1 Pro की कीमत क्रमश: 99,999 रुपए और 129,999 रुपए है। दूसरे राज्यों की सराकर इलेक्ट्रिक व्हीकल पर फिलहाल किसी प्रकार की छूट नहीं दे रही हैं।
Wednesday Wisdom?⁰?
Purchase is available exclusively only on the Ola App.⁰You can download it here https://t.co/gUPNf6o1eb⁰#JoinTheRevolution ?⚡ pic.twitter.com/08AERo1InJ
— Ola Electric (@OlaElectric) September 15, 2021
OLA Electric Scooter EMI
अगर आप भी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने चाहते हैं तो कंपनी वेबसाइट या फोन पर OLA ऐप पर जा सकते हैं। वहां आपको एक बार में पूरा पमेंट करने यह फाइनेंस (Finance Option) चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसकता मतलब अगर आप लोन लेकर इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सि बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा प्राइम, टाटा कैपिचल और यस बैंक में से किसी एक चुन सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस और रिपेयरिंग के लिए कंपनी ने बनाया ये खास प्लान
ओला एस1 की न्यूनतम ईएमआई 2,999 रुपए से शुरू होती है, जबकि एस1 प्रो की ईएमआई 3,199 रुपए से शुरू होती है। आपको 48 महीनों में लोन की कीमत चुकानी होगी। हालांकि, बैंकों की लोन की स्कीम के आधार पर ईएमआई की रकम में बदलाव हो सकता है।
OLA Electric Scooter की टॉप स्पीड
स्कूटर महज 3 सेकेंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इतना ही नहीं इस स्कूटर में तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर शामिल है। Ola S1 स्कूटर में 121 km की रेंज और 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड मिलती है। इसके साथ ही Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज और 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।