
OLA electric scooter को लॉन्च करने के बाद अब जल्द ही कंपनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री करने का विचार कर रही है। OLA इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कदम रखने को तैयार कंपनी के इस प्लान की जानकारी खुद सीईओ भाविश अग्रवाल ने दी है। भाविश का कहना है कि अगले 2 साल में ओला की इलेक्ट्रिक कार मार्केट में होगी। इसका मतलब है कि ओला इलेक्ट्रिक कार (OLA electric car) के लिए ग्राहकों को 2023 तक का इंतजार करना होगा। ओलो की इलेक्ट्रिक कार इंडियन मार्केट में टाटा, हुंडई, महिंद्रा, एमजी जैसी कंपनियां से टक्कर लेगी क्योंकि फिलहाल अभी भारतीय इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट यही कंपनियां अपने मॉडल बेच रही हैं।
OLA Elctric Car
OLA CEO भाविश अग्रवाल से ट्वीटर पर एक यूजर ने पूछा कि आपकी प्राइवेट कार पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक है। इस बात का जवाब देते हुए भाविश ने कहा, ”दो महीने पहले तक कार का मालिक नहीं था। अभी एक हाइब्रिड कार है। अगली 2023 में इलेक्ट्रिक कार होगी। ओला की इलेक्ट्रिक कार।”

भाविश अग्रवाल कि इस बात से साफ है कि कैब प्राइवेडर के तौर पर मार्केट में एंट्री करने वाली ओला जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीक की मार्केट पर कब्जा जमाना चाहती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है कि पहली ओला इलेक्ट्रिक कार कंपनी के बेंगलुरु में ग्लोबल डिजाइन सेंटर में डिजाइन होगी। इसे भी पढ़ें: Top Upcoming Electric Cars In India : भारत में रफ़्तार भरेंगी ये टॉप इलेक्ट्रिक कार, Tigor EV से लेकर Tesla Model 3 लॉन्च के लिए तैयार
ओला लगाएगी 400 शहरों में 1 लाख चार्जिंग प्वाइंट
भारत में ओला ने 400 शहरों में 1,00,000 से ज्यादा लोकेशन या टचपॉइंट्स पर हाईपरचार्जर (Hypercharger) लगाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि दुनिया में सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग नेटवर्क होगा। इसके अलावा और भी कंपनिया इस समय इंडिया में चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम कर रही हैं।
Ola Electric Scooter प्राइस
Ola S1 की कीमत महज 85,099 रुपए और S1 Pro वेरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपए तय की गई है। ये कीमत दिल्ली (Ola Electric Scooter Price In Delhi) के अनुसार है। दरअसल, इसमें राज्य की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी को शामिल किया गया है। इस स्कूटर की सबसे कम कीमत गुजरात में है जहां पर राज्य द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी शामिल किए जाने के बाद S1 मॉडल की कीमत 7,9,999 रुपए और S1 Pro की कीमत 109,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki और Toyota बना रहे हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल, चलते-चलते होगी चार्ज
वहीं दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलावा अन्य सभी राज्यों में इसके S1 वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपए और S1 Pro वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपए तय की गई है। इसके अलावा स्कूटर को कंपनी ने कुल 10 रंगों में पेश किया है।























