
Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर यूज़र्स को जल्द ही नया सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलना है। इस सॉफ़्टवेयर अपडेट के ज़रिए कंपनी उन फ़ीचर्स को ऑफ़र करेगी जो कंपनी इन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के दौरान दावा किया था। ये सॉफ़्टवेयर अपडेट जून महीने तक पेश किया जा सकता है। Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर ने पिछले साल लॉन्च के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी। कंपनी ने कम क़ीमत में फ़र्स्ट इन सेग्मेंट फ़ीचर्स के साथ-साथ प्रोमिसिंग हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर पैकेज का वादा किया था। हालांकि ओला इलेक्ट्रिक का पिछले छह महीने का सफ़र काफ़ी उथलभरा रहा है। पहले जहां कंपनी तय वक़्त पर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी नहीं कर पाई। वहीं डिलीवरी के बाद यूज़र्स का आफ्टर सेल सर्विस एक्सपीरियंस इतना ख़राब रहा कि यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाली है।
Ola S1 और Ola S1 Pro को जल्द मिलेंगे नए फ़ीचर

Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में अगस्त में लॉन्च हुए थे। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी दिसंबर महीने में शुरु हुए। डिलीवरी के बाद कई सारे यूजर्स ने उनको हो रही असुविधा और खराब क्वालिटी और ओला की आफ्टर सेल सर्विस को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। कंपनी Ola S1 और Ola S1 Pro स्कूटर की डिलीवरी कर रही है उनमें वो फीचर भी नहीं हैं, जिनका कंपनी ने लॉन्च का दौरान वादा किया था।
अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर से मिसिंग (ग़ायब) फ़ीचर्स को जल्द ही एक अपडेट के ज़रिए रोलआउट करेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह अपडेट इस साल जून 2022 तक रोल आउट कर दिया जाएगा। इन फ़ीचर मेंस क्रूज़ कंट्रोल, हाइपर मोड, हिल-होल्ड असिस्ट और नेविगेशन जैसे फ़ीचर शामिल हैं जो S1 और S1 प्रो दोनों मॉडल में समान हैं।
ओला के चीफ़ मार्केटिंग ऑफ़िसर वरुण दुबे का कहना है कि क्रूज़ कंट्रोल्स हिल होल्ड, नैविगेशन जैसे फ़ीचर्स को कंपनी आने वाले कुछ महीने जून तक रोलआउट करेगी। बता दें कि ये फ़ीचर सॉफ़्टवेयर अपडेट के ज़रिए मिलेंगे, जैसे की स्मार्टफ़ोन को अपग्रेड मिलता है ठीक उसी तरह ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर यूज़र्स को अपने स्कूटर को अपडेट करना होगा, जिसके बाद वे इन सभी फ़ीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे। यह भी पढ़ें : Black Shark 5 गेमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 888+ प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस
रेंज पर भी दी सफाई
वहीं ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज पर यूज़र्स की नाराज़गी पर प्रतिक्रिया देते हुए ओला का कहना है कि कंपनी की ओर से किए दावे ARAI टेस्ट कंडीशन के मुताबिक किए गए थे। लेकिन रियल रोड कंडीशन में परिणाम अलग हो सकते हैं। वरुण दुबे ने सफाई देते हुए कहा कि Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब-करीब 135KM की रेंज ऑफर करता है। यह भी पढ़ें : Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च




















