
Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी देश में आज से शुरू हो गई है। Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 15 अगस्त 2021 को लॉन्च किए गए थे। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिला और लॉन्च से पहले ही कंपनी को एक लाख यूनिट बुकिंग मिल गए थे। ओला का कहना था कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के पहले बैच की डिलीवरी नवंबर महीने में कर देगा लेकिन ग्लोबल चिपसेट शॉर्टेज के चलते वह तय समय पर ग्राहकों को डिलीवरी नहीं दे पाया। अब कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिलीवरी में देरी के लिए कई कारण सामने आए। इनमें ज़्यादा बुकिंग, ग्लोबल मार्केट में चिप सेट की कमी प्रमुख रही। चिपसेट के साथ ओला इलेक्ट्रिक ही नहीं बल्कि दूसरी ऑटो कंपनियों को भी काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही कंपनी को पुर्ज़ों की सप्लाई के लिए भी काफ़ी संघर्ष करना पड़ा। चिपसेट और पुर्ज़ों की कमी के चलते कंपनी के प्लांट में प्रोडक्शन काफ़ी धीरे चल रहा था। चिपसेट, पुर्ज़े और इलेक्ट्रिक पार्ट्स मिलने में हो रही देरी और सरकार से मंज़ूरी मिलने में देरी के चलते कंपनी को कई दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा है।
Ola S1 और Ola S1 Pro के रिव्यू
Ola S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के मीडिया रिव्यू में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ये स्कूटर मॉर्डन और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ आते हैं। इसके साथ ही इनकी परफ़ॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन्स भी शानदार है। वहीं प्री-प्रोडक्शन स्कूटर में हीट मैनेजमेंट की शिकायत भी सामने आ रही है। हीट प्रोब्लम सिर्फ़ हाइपर मोड़ में ही देखने को मिलता है। इसके साथ डेड एक्सेलेरेशन और MID मीसिंग फ़ीचर भी रिव्यूवर को निराश कर रहे हैं। हालांकि ओला का कहना है कि आज से डिलीवर किए जा रहे फुल प्रोडक्शन मॉडल में दिक़्क़त नहीं आएगी। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8+ टैबलेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 8GB RAM के साथ हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खुबियां
Ola S1 और Ola S1 Pro: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत क्रमश: 1 लाख रुपये और 1.30 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत, बिना सब्सिडी) है। ओला का दावा है कि S1 वेरिएंट सिंगल चार्ज में 121 किमी और महंगा S1 Pro सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज ऑफर करता है। Ola e-scooters में तीन राइड मोड – नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर दिए गए हैं। इसके साथ ही मॉर्डन डिजाइन के साथ आने वाले ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्कलेन व्हाइट, नियो मिंट, कोरल ग्लैम, जेट ब्लैक और मार्शमैलो कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। यह भी पढ़ें : Vivo S12 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Dimensity 1200 प्रोसेसर, 50MP सेल्फी और 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च



















