OLA ने किया ग्राहकों को मायूस! आगे बढ़ी Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, अब इस दिन होगी सेल

Ola Electric Scooter खरीदने वालों के लिए 8 सितंबर 2021 का दिन बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि इस दिन कंपनी अपने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन लाइन बिक्री शुरू करने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पूरे दिन इसकी ऑनलाइन बिक्री शुरू ही नहीं हो पाई। इस कारण ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की जगह मायूसी हाथ लगी। इस बात की जानकारी खुद ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी।
Ola Electric Scooter Sale
कंपनी और भाविश अग्रवाल दोनों ने ऑन लाइन बिक्री शुरू न होने पर ग्राहकों ने माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की नेक्सट सेल की घोषणा की। कंपनी के अनुसार ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को (Ola S1 & S1 Pro electric scooters online sale) अब 15 सितंबर को सुबह 8 बजे से सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस और रिपेयरिंग के लिए कंपनी ने बनाया ये खास प्लान
My message on the @OlaElectric purchase issues today. pic.twitter.com/vDVfwLqC7U
— Bhavish Aggarwal (@bhash) September 8, 2021
Ola Electric Scooter Price
आपको याद दिला दें कि ओला इलेक्ट्रिक ने Ola S1 और Ola S1 Pro को पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर के S1 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है। वहीं, इसके S1 Pro वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपये है।
Ola Electric Scooter की टॉप स्पीड
स्कूटर महज 3 सेकेंड में ही 0 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इतना ही नहीं इस स्कूटर में तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिसमें नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर शामिल है। Ola S1 स्कूटर में 121 km की रेंज और 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड मिलती है। इसके साथ ही Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज और 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, Ola Electric Scooter के बाद धमाका करने आ रही ओला की इलेक्ट्रिक Car, जानें कब तक होगी लॉन्च
कैसे करें Ola Electric Scooter बुक
- Ola Electric Scooter बुक करने का तरीका बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपको https://olaelectric.com/ पर जाना है।
- यहां होम पेज पर ही नीचे में रिजर्व रू 499 का विकल्प मिलेगा। आपको इसी पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया विंडोज़ खुलकर आ जाएगा और वहां मोबाइल नंबर का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको अपना मोबाइन नंबर डालना है और नेक्सट करना है।
- इसे भरने के बाद जैसे ही आप आगे बढ़ेंगे पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा। आप डेबीट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई अकाउंट या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी बुकिंग की प्रकिया पूरी हो जाती है।
- आपके स्कूटर की बुकिंग का मैसेज रजिस्टर फोन नंबर पर आ जाएगा। अब जब ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होगी कंपनी खुद से आपको कॉन्टैक्ट करेगी।