बंद हो सकते हैं ये वाले आईफोन मॉडल्स, iPhone 15 series के लॉन्च से पहले Apple कर रही प्लानिंग

Join Us icon
Highlights

  • Apple के कई पुराने आईफोन डिस्कंटीन्यू हो सकते हैं।
  • ये मॉडल iPhone 15 सीरीज़ के आने से बंद होंगे।
  • इनमें iPhone 12 से लेकर 14 Pro Max तक शामिल है।

Apple iPhone 15 series का इंतजार बेसब्री के साथ हो रहा है। पिछले साल आईफोन 14 सीरीज़ के साथ कंपनी ने अपनी डिस्प्ले डिजाईन पर बड़ा बदलाव किया था और अब आईफोन 15 में भी मोबाइल यूजर नई अपडेट का बाट जोह रहे हैं। फिलहाल नई सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में सामने है कि आईफोन 15 सीरीज़ के आने से पहले कई पुराने iPhones डिस्कंटीन्यू यानी बंद होने वाले हैं।

125 iphone 13 robbed from a man worth 95000 dollar

ये आईफोन हो सकते हैं डिस्कंटीन्यू

विदेशी वेबसाइट टॉम्स गाइड ने रिपोर्ट पब्लिश करते हुए बताया है कि एप्पल कंपनी अपनी iPhone 15 series के लॉन्च से पहले कई पुराने आईफोन मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू कर सकती है। हैरानी की बात है कि इनमें सिर्फ वो आईफोंस शामिल नहीं हैं तो कई साल पहले लॉन्च हुए हैं। बल्कि ऐसे मॉडल भी हैं जिन्होंने पिछले साल ही मार्केट में एंट्री ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक डिस्कंटीन्यू होने वाले आईफोन निम्नलिखित हैं:

  • Apple iPhone 12
  • Apple iPhone 13 mini
  • Apple iPhone 14 Pro
  • Apple iPhone 14 Pro Max
  • Apple iPhone 14 Pro And iPhone 14 Pro Max Launched

    एप्पल आईफोन 15 सीरीज़

    Apple iPhone 15 series को लेकर कंपनी ने हालां​​कि अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स व रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस सीरीज़ में 4 मोबाइल फोन लाए जाएंगे। इनमें बेस मॉडल iPhone 15 होगा तथा इसके साथ iPhone 15 Plus लाया जाएगा। वहीं सीरीज़ में दो प्रो मॉडल शामिल रहेंगे जो iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max नाम के साथ लॉन्च होंगे।

    old apple iphones could discountinues before iPhone 15 series launch

    रिपोर्ट की मानें तो आईफोन 15 सीरीज़ के इन मॉडल्स में अलग-अलग प्रोसेसर दिया जा सकता है। iPhone 15 और iPhone 15 Plus में जहां Bionic A16 चिपसेट दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। वहीं iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को Bionic A17 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इन चारों एप्पल फोंस में iOS 17 देखने को मिल सकता है जिसे कंपनी आने वाले दिनों में अनाउंस करेगी।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here