150 KM रेंज के साथ इंडिया आया शानदार लुक वाला ये Electric Scooter, जानें खूबियां

Join Us icon

ग्रेटर नोएडा में चल रहे EV India Expo में एक से एक शानदार इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च किया जा रहा है। पुरानी कंपनियों के साथ ही कई स्टार्टअप कंपनियां अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठा रही हैं। इसी बीच इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी One Moto ने ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में अपना नया हाई-स्पीड Electric Scooter लॉन्च किया है। कंपनी ने इस नए ई-स्कूटर को Electa के नाम से पेश किया है और इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिज़ाइन आपको 90 दशक के चेतक स्कूटर की याद दिलाएगा। वहीं, कंपनी द्वारा पेश किया गया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) Electa मार्केट में पहले से मौजूद Ola S1 Pro, Ather 450X, Simple One, Bajaj Chetak EV, TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा। हालांकि, इन कीमत के मामले में Electa काफी आगे है। आइए आगे आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और बाकि फीचर्स की जानकारी देते हैं।

One-Moto Electa electric scooter का प्राइस

वन-मोटो इलेक्टा की भारत में कीमत 1,99,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं, कंपनी ने इसे पांच कलर ऑप्शन – मैट ब्लैक, शाइनी ब्लैक, ब्लू, रेड, ग्रे में लॉन्च किया है। वहीं, वन मोटो इलेक्टा को ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ आधिकारिक डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है और डिलीवरी फरवरी 2022 से शुरू होगी। इसे भी पढ़ें: 200 km रेंज के साथ इस देशी कंपनी ने लॉन्च किया हाई-स्पीड Electric Scooter, करेगा OLA S1 की छुट्टी!
one-moto-electa-electric-scooter

आपको बता दें कि वन मोटो का इरादा कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, पांडिचेरी, मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख बाजारों से देश भर में ब्रांड की उपस्थिति को मजबूत करने का है। ब्रांड का लक्ष्य वित्तीय वर्ष के अंत तक 6-8 नए राज्यों को जोड़ना है। One Moto ने नवंबर 2021 में अपने Commuta और Byka इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ EV सेगमेंट में प्रवेश किया था।

electa-electric-scooter

One-Moto Electa electric scooter

कीमत के बाद बात करें One-Moto Electa के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो यह स्कूटर 4KW पावर की QS ब्रशलेस DC हब मोटर से लैस है। इसकी मदद सेइस इलेक्ट्रिक स्कूटर में टॉप स्पीड 100 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) मिलती है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 3.3 सेकंड में हासिल कर लेता है। इसे भी पढ़ें: Hero ने लॉन्च किया डबल बैटरी और क्रूज कंट्रोल वाला Electric Scooter, मिलेगी 82Km की रेंज

साथ ही ई-स्कूटर में 72V और 45A डिटेचेबल लिथियम-आयन बैटरी दी है, जिसे राइडर चार घंटे में फुल चार्ज कर सकता है। वहीं, एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 150 किलोमीटर की रेंज देता है। इन सबके अलावा इस स्कूटर में डिस्प्ले एनालॉग, दोनों पहियों पर हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक के साथ मोटर, कंट्रोलर और बैटरी पर तीन साल की वारंटी मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here