200 km रेंज के साथ OKAYA ने लॉन्च किया हाई-स्पीड Electric Scooter

Join Us icon

एंर्जी स्टोरेज टेक ब्रांड OKAYA ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में अपना नया इ-स्कूटर पेश किया था। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर FREEDUM नाम के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे कंपनी ने 100 प्रतिशत Made In India electric vehicle बताया था। वहीं, अब कंपनी ने एक और नया Electric Scooter भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जिसकी रेंज 200KM है। वहीं, कंपनी ने इस हाई स्पीड ई-स्कूटर को OKAYA Faast नाम के साथ ग्रेटर नोएडा में ईवी एक्सपो 2021 में पेश किया है। आइए आगे आपको इसकी कीमत, प्री-बुकिंग और फीचर्स की जानकारी देते हैँ।

1999 रुपए में होगी बुकिंग

ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्कूटर को ओकाया ईवी वेबसाइट (Okaya EV website) या डीलर के माध्यम से 1,999 रुपए में बुक करा सकते हैं। ओकाया फास्ट की शुरूआती कीमत 89,999 रुपये (Okaya Electric scooter Price) तय की गई है। इसे भी पढ़ें: ये है Tata की सबसे सस्ती Electric Car, महज 97 पैसे में देती है 1 Km की रेंज

okaya-electric-scooter-faast

टॉप स्पीड और रेंज

ओकाया फ़ास्ट एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डे टाइम रनिंग लाइट्स और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटे के बीच है। वहीं, ओकाया फास्ट, जो एक कनेक्टेड इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में आता है, इसमें 4.4 kW लिथियम फॉस्फेट बैटरी पैक दिया गया है। ईवी स्टार्टअप का दावा है कि ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर कम से कम 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि रेंज यूज के आधार पर सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर तक भी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki की इस पॉपुलर पेट्रोल कार को Electric Car में बदल देगी ये किट, मिलेगी 240 Kms की रेंज

OKAYA FREEDUM

OKAYA ने सितंबर में अपने एक ई-स्कूटर को दो मॉडल्स-FREEDUM LI-2 और FREEDUM LA-2 नाम के साथ पेश किया था। दोनों ही स्कूटर 250वॉट BLDC Hub Motor की पावर से लैस हैं। एक बार के चार्ज में LI-2 मॉडल जहां 70 से 80 किलोमीटर तक चल सकता है वहीं LA-2 को 50 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार भर सकता है। इन दोनों ही मॉडल्स पर ग्राहकों को 25Kmph की टॉप स्पीड प्राप्त होगी।

FREEDUM LI-2 मॉडल में 48V 30Ah Lithium बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज होने में अधिकतम 5 घंटे का वक्त लेती है। वहीं दूसरी ओर FREEDUM LA-2 मॉडल को फुल चार्ज करने में 8 से 10 घंटे तक का समय लगेगा। ओकाया ने अपने इस नए E-Scooter को Wheel Lock, Antitheft Alarm के साथ ही Regenerative Braking System और Forward/Reverse Mode जैसे फीचर्स ये लैस किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here