
वनप्लस (OnePlus) स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस समय वनप्लस कम्युनिटी सेल (OnePlus Community Sale) में वनप्लस 10 आर (OnePlus 10R) पर अच्छी छूट मिल रही है। सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स को मिला दें, तो इस फोन के 8GB+128GB वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीद पाएंगे, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 38,999 रुपये है। बता दें कि वनप्लस के इस मिड रेंज फोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.7-इंच फ्लूइड ओएलईडी FHD+ डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा, मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 Max प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी है। आइए जान लेते हैं OnePlus 10R पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल…
वनप्लस कम्युनिटी सेल में OnePlus 10R पर डील
- वनप्लस कम्युनिटी सेल में वनप्लस 10आर पर कंपनी 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर फोन के 8GB + 128GB और 12GB + 256GB वेरिएंट पर उपलब्ध है। इसके अलावा, यूजर के लिए 4,000 रुपये का अलग डिस्काउंट कूपन अमेजन पर उपलब्ध है। इन दोनों ऑफर्स को मिला दें, तो OnePlus 10R के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत घटकर 30,999 रुपये तक आ जाती है।
OnePlus 10R ICICI Bank Credit Cards कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो फिर 2,000 रुपये का और डिस्काउंट मिलता है। इसके बाद OnePlus 10R के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत घटकर 28,999 रुपये रह जाती है यानी आप 10,000 रुपये तक की छूट हासिल कर सकते हैं। OnePlus 10R के 12GB + 256GB वेरिएंट की बात करें, तो तीनों डिस्काउंट के साथ 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
- ICICI Bank Credit Card ऑफर अमेजन पे ICICI Bank Credit Cards पर लागू नहीं है। वनप्लस कम्युनिटी सेल OnePlus Store और अमेजन पर लाइव है, जो 11 जून तक चलेगी।
OnePlus 10R
OnePlus 10R के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्लेः वनप्लस 10आर में 6.7-इंच का फ्लूइड ओएलईडी FHD+ (2412 × 1080 pixel) डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट (adaptive), 360Hz टच सेंपलिंग रेट, 950 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
प्रोसेसर-मेमोरीः फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8100 Max प्रोसेसर के साथ Mali G610 जीपीयू है। फोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेट वेरिएंट के साथ आता है।
ओएसः फोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है, जिसे Android 14 के साथ अपग्रेड किया जा सकता है।
कैमराः फोन के रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल, 2MP माइक्रो लेंस है, वहीं फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी और चार्जिंगः फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC चार्जिंग और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।
कनेक्टिविटीः यह फोन डुअल-सिम, 5G, Wi-Fi 6 802.11 ax, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस आदि है।











