OnePlus 15T चीन में लॉन्च: 7500mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आया पावरफुल फोन

Join Us icon

OnePlus ने अपने फ्लैगशिप लाइनअप में नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह OnePlus 15T नाम से चीन में लॉन्च किया गया है। इसमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट चिपसेट मौजूद है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है। जो परफॉरमेंस और गेमिंग एक्सपीरियंस को आगे रखते हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15T फोन में 6.32-इंच का Full-HD+ AMOLED पैनल दिया गया है, जो 60Hz से 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। हालांकि, 165Hz का रिफ्रेश रेट सिर्फ कुछ चुनिंदा गेम्स में ही एक्टिव होगा। इस पर स्क्रीन 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह TUV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।

oneplus-15t-china-launch-7500mah-battery-165hz-display-snapdragon-8-elite-gen-5

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 15T में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इसमें “E-Sports Triple-Core” सेटअप और “Wind Chaser Gaming” कर्नेल भी दिया है, जिससे गेमिंग का शानदार अनुभव मिल सकता है।

OnePlus 15T फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का Sony Ultra Vision प्राइमरी सेंसर और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.5x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग तक सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OnePlus 15T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,500mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे कंपनी “Glacier Battery” बता रही है। कंपनी के अनुसार यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 22.8 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ 100W SuperVOOC वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus 15T फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर रन करता है। इसके साथ ही इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा ोर्डन करेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कीमत की बात करें तो OnePlus 15T की शुरुआती कीमत CNY 4,299 यानी करीब 58,100 रुपये रखी गई है। जबकि टॉप वैरियंट 16GB + 1TB) की कीमत CNY 5,699 यानी तकरीबन 78,100 रुपये तक जाती है। कलर्स के मामले में यह फोन Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर ऑप्शंस में चीन में उपलब्ध होगा।

OnePlus 15T की सेल चीन में 25 मार्च से शुरू होगी। फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है यह OnePlus 15s नाम से इंडिया में आ सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।



Best Competitors

OnePlus 15R Rs. 52,990
94%
vivo X200T Rs. 59,999
94%
vivo V70 Elite Rs. 45,999
89%
vivo V70 Rs. 49,999
88%
See All Competitors

OnePlus 15T Price, Launch Date
Expected Price:N/A
Release Date: (Expected)
Variant:12 GB RAM
Phone Status:Upcoming Phone
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here