
OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रहा है। यह पूर्व मॉडल OnePlus 15 के सक्सेसर के रूप में आने वाला है। वहीं, अब सामने आए नए लीक से लगता है कि कंपनी इस बार कैमरा डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव कर सकती है। बता दें कि पहले भी इस फोन लेकर जानकारियां शेयर की गई हैं। यदि आप आने वाले महीनों में नया फ्लैगशिप लेना चाहते हैं तो इसके बारे संभावित डिटेल्स आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 16 कैमरा डिटेल्स लीक
टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार आगामी OnePlus 16 के प्रोटोटाइप में 200MP का बड़ा प्राइमरी कैमरा टेस्ट किया जा रहा है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
हालांकि नए लीक के अनुसार कंपनी अभी दो अलग-अलग कैमरा कॉन्फिगरेशन टेस्ट कर रही है। टिप्स्टर ने यूजर्स से सवाल भी किया है कि वे 200MP प्राइमरी कैमरा या 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा वाला फोन पसंद करेंगे। इससे लगता है कि कंपनी ने अभी तक फाइनल कैमरा सेटअप तय नहीं किया है।
OnePlus 16 स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 16 में 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है।
परफॉरमेंस के लिए अपकमिंग OnePlus 16 में आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट कंपनी के सबसे पावरफुल फ्लैगशिप प्रोसेसर में से एक हो सकता है। फोन को गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में स्मार्टफोन Android 17 बेस्ड ColorOS 17 और ग्लोबल मार्केट में OxygenOS 17 के साथ लॉन्च हो सकता है।
OnePlus 16 में बड़ी 9000mAh बैटरी मिलने की बात कही जा रही है, जो इसे बैटरी बैकअप के मामले में तगड़ा फोन बना सकती है। फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
अन्य फीचर्स के रूप में OnePlus 16 फोन में X-axis बायोनिक वाइब्रेशन मोटर, सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स, IP68/IP69 वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं।
अब तक आए लीक्स को देखकर लगता है कि OnePlus इस बार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में कैमरा और बैटरी दोनों पर बड़ा अपग्रेड दे सकता है। आने वाले महीनों में OnePlus 16 से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। आप आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रह सकते हैं।










